दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

छत्तीसगढ़ स्टेट पी.सी.एस.

  • 08 Apr 2026
  • 0 min read
  • Switch Date:  
राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स Switch to English

विश्व स्वास्थ्य दिवस 2026

चर्चा में क्यों?

विश्व स्वास्थ्य दिवस 7 अप्रैल, 2026 को 'स्वास्थ्य के लिये एक साथ: विज्ञान के साथ खड़े हों' (Together for Health: Stand with Science) थीम के साथ मनाया गया, जिसमें वैश्विक स्वास्थ्य प्रणालियों को मज़बूत करने के लिये विज्ञान आधारित समाधानों के महत्त्व पर ज़ोर दिया गया।

मुख्य बिंदु:

  • आयोजन: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की 1948 में हुई स्थापना की वर्षगॉंठ के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है।
  • थीम 2026: स्वास्थ्य के लिये एक साथ: विज्ञान के साथ खड़े हों (Together for Health: Stand with Science)।
  • उद्देश्य: इस दिवस का उद्देश्य प्रमुख वैश्विक स्वास्थ्य मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और सरकारों, संस्थानों एवं समुदायों को विज्ञान-आधारित स्वास्थ्य नीतियों का समर्थन करने के लिये प्रोत्साहित करना है।
  • अभियान: यह अभियान इस तर्क पर प्रकाश डालता है कि कैसे वैज्ञानिक सहयोग लोगों, जानवरों, पौधों और ग्रह के स्वास्थ्य की रक्षा करने में सहायता करता है।
  • फोकस (केंद्र): यह अभियान 'वन हेल्थ' (One Health) दृष्टिकोण को मज़बूती से बढ़ावा देता है, जो मनुष्यों, जानवरों और पारिस्थितिक तंत्र के परस्पर जुड़े स्वास्थ्य को स्वीकार करता है।
  • प्रमुख वैश्विक कार्यक्रम:
    • अंतर्राष्ट्रीय वन हेल्थ शिखर सम्मेलन 2026 (7 अप्रैल): फ्राँस की G7 अध्यक्षता के तहत फ्राँस सरकार द्वारा आयोजित।
    • WHO सहयोगी केंद्रों का उद्घाटन वैश्विक मंच 2026 (7–9 अप्रैल): यह 80 से अधिक देशों के लगभग 800 वैज्ञानिक संस्थानों को एक साथ लाता है।
  • अभियान के लक्ष्य:
    • स्वास्थ्य की रक्षा के लिये साक्ष्यों, तथ्यों और विज्ञान आधारित मार्गदर्शन को अपनाकर विज्ञान के साथ खड़े होना।
    • विज्ञान और सार्वजनिक स्वास्थ्य में विश्वास को फिर से कायम करना।
    • एक बेहतर और स्वस्थ भविष्य के लिये विज्ञान-आधारित उपायों को बढ़ावा देना।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO):
    • स्थापना: 7 अप्रैल, 1948।
    • मुख्यालय: जेनेवा, स्विट्ज़रलैंड।

और पढ़ें: WHO, G7


close
Share Page
images-2
images-2