दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:


मध्य प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 24 Sep 2025
  • 0 min read
  • Switch Date:  
राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स Switch to English

विश्व खाद्य भारत 2025

चर्चा में क्यों?

प्रधानमंत्री 25 सितंबर, 2025 को नई दिल्ली में विश्व खाद्य भारत के चौथे संस्करण का उद्घाटन करेंगे, जिसमें 90 से अधिक देश, 2,000 से अधिक प्रदर्शक और हज़ारों हितधारक भाग लेंगे।

मुख्य बिंदु

विश्व खाद्य भारत 2025 के बारे में

  • आयोजन:
    • खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय द्वारा 25 से 28 सितंबर 2025 तक आयोजित विश्व खाद्य भारत 2025, खाद्य प्रसंस्करण और आपूर्ति के लिये भारत की क्षमता को ‘वैश्विक खाद्य केंद्र के रूप में उजागर करेगा।
    • भारत दूध, प्याज और दाल का सबसे बड़ा उत्पादक है तथा चावल, गेहूँ, गन्ना, चाय, फल, सब्जियाँ एवं अंडे का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है।
    • पिछले दशक में खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में 7.33 बिलियन अमेरिकी डॉलर का FDI इक्विटी निवेश आया है।
  • साझेदार एवं फोकस देश: 
    • न्यूज़ीलैंड और सऊदी अरब साझेदार देशों के रूप में भाग लेंगे, जबकि जापान, UAE, वियतनाम तथा रूस फोकस देशों के रूप में भाग लेंगे।
  • अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम:
    • भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) द्वारा तीसरा वैश्विक खाद्य नियामक शिखर सम्मेलन: वैश्विक नियामकों को खाद्य सुरक्षा मानकों के सामंजस्य पर विचार-विमर्श करने और अंतर्राष्ट्रीय नियामक सहयोग को मज़बूत करने के लिये एक विशिष्ट मंच प्रदान करना।
    • भारतीय समुद्री खाद्य निर्यातक संघ (SEAI) द्वारा 24वाँ भारत अंतर्राष्ट्रीय समुद्री खाद्य शो (IISS): भारत की बढ़ती समुद्री खाद्य निर्यात क्षमता और वैश्विक बाज़ार संबंधों पर ध्यान केंद्रित करना।
  • मुख्य फोकस स्तंभ:


close
Share Page
images-2
images-2