इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

छत्तीसगढ स्टेट पी.सी.एस.

  • 21 Sep 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
छत्तीसगढ़ Switch to English

महासमुंद ज़िले का ‘खाकी के रंग स्कूल के संग’ कार्यक्रम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल

चर्चा में क्यों?

20 सितंबर, 2022 को छत्तीसगढ़ के महासमुंद ज़िले में पुलिस द्वारा प्रायोजित ‘खाकी के रंग स्कूल के संग’कार्यक्रम को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल कर लिया गया है।

प्रमुख बिंदु

  • ज़िले के पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल और उनकी टीम को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के एशिया हेड डॉ. मनीष विश्नोई द्वारा सम्मानित किया गया।
  • गौरतलब है कि साइबर अपराध के प्रति आमजनों में जागरूकता लाने के लिये यह कार्यक्रम चलाया गया। इसमें मात्र दो माह में ही 20 हज़ार से अधिक स्कूली बच्चों के मध्य साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया है। इस महत्त्वपूर्ण उपलब्धि को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया है।
  • महासमुंद पुलिस द्वारा साइबर जागरूकता के लिये बनाए गए वीडियो को लॉन्च किया गया। इस वीडियो को व्यापक जन- सराहना मिल रही है।
  • उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप महासमुंद पुलिस द्वारा ‘खाकी के रंग स्कूल के संग’कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को विभिन्न विषयों पर जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही छात्राओं को आत्मरक्षा के तरीके सिखाए जा रहे हैं।

छत्तीसगढ़ Switch to English

मुख्यमंत्री ट्रॉफी इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन चैलेंज-2022

चर्चा में क्यों?

20 सितंबर, 2022 को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री ट्रॉफी इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन चैलेंज-2022 का आगाज़ हुआ। यह प्रतियोगिता 25 सितंबर तक चलेगी।

प्रमुख बिंदु

  • छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मोवा स्थित आई स्पोर्ट्स बैडमिंटन एरिना में पूरा टूर्नामेंट खेला जा रहा है।   
  • अंतर्राष्ट्रीय स्तर की इस बैडमिंटन स्पर्धा में भारत के साथ ही श्रीलंका, थाइलैंड, कनाडा, अमेरिका, मालदीव, मॉरीशस, संयुक्त अरब अमीरात, मलेशिया, जापान, युगांडा और जाम्बिया के 550 बैडमिंटन खिलाड़ी प्रतियोगिता में शामिल होने पहुँचे हैं।
  • इस आयोजन में पहले दो दिन, यानी 20 व 21 सितंबर को क्वालीफाईंग राउंड खेला जाना है। वहीं 22 सितंबर से 25 सितंबर तक मुख्य ड्रॉ होंगे। इस दौरान पुरुष एकल, पुरुष युगल, महिला एकल, महिला युगल एवं मिश्रित युगल मुकाबले खेले जाएंगे। इस प्रतियोगिता में पुरस्कार राशि 15 हज़ार अमेरिकी डॉलर रखी गई है।
  • गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर छत्तीसगढ़ में पहली बार बैडमिंटन का अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगातार छत्तीसगढ़ में खेलों को प्रोत्साहित करने का प्रयास कर रहे हैं।
  • इसके लिये छत्तीसगढ़ में विभिन्न खेलों के लिये अकादमी का निर्माण व सुविधाओं में बढ़ोतरी के साथ ही छत्तीसगढ़ में खेलों के आयोजन की पहल भी की जा रही है। इसी कड़ी में यहाँ मुख्यमंत्री ट्रॉफी इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन चैलेंज-2022 का आयोजन किया जा रहा है।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2