इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

हरियाणा स्टेट पी.सी.एस.

  • 16 May 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
हरियाणा Switch to English

प्लाईवुड उद्योग को बढ़ावा देने के लिये हरियाणा में पहला वन अनुसंधान संस्थान

चर्चा में क्यों? 

15 मई, 2022 को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने यमुनानगर के जगाधरी में राज्य में प्लाईवुड उद्योग को बढ़ावा देने के लिये 50 करोड़ रुपए की लागत से पहला वन अनुसंधान संस्थान स्थापित करने की घोषणा की। 

प्रमुख बिंदु 

  • यह घोषणा मुख्यमंत्री ने जगाधरी में हुई हरियाणा प्रगति रैली में उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए की। इससे पूर्व उन्होंने लगभग 334 करोड़ रुपए की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।   
  • इसके अलावा मुख्यमंत्री ने सढ़ोरा के 10 बेड के अस्पताल को 50 बेड का अस्पताल करने, किशनपुरा गाँव में 14 एकड़ ज़मीन पर नया कॉलेज भवन बनाने, फारुखपुर स्कूल को मॉडल संस्कृति स्कूल बनाने के साथ-साथ ज़िला यमुनानगर के चारों विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न विकास कार्यों के लिये कुल 680 करोड़ रुपए देने की घोषणाएँ भी की।  
  • मनोहर लाल खट्टर ने बताया कि व्यापार को बढ़ावा देने के लिये राज्य सरकार द्वारा हर ब्लॉक में 50 से 100 एकड़ में एक औद्योगिक क्लस्टर बनाने की योजना है, ताकि नौजवानों को रोज़गार के अवसर मिले। यमुनानगर के पाँचों खंडों में पाँच क्लस्टर बनाए जाएंगे।  
  • उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ के आसपास के ज़िलों, यानी- पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला तथा कुरुक्षेत्र में गुरुग्राम की तर्ज़ पर औद्योगिक क्षेत्र विकसित किये जाएंगे।

हरियाणा Switch to English

खेलो इंडिया यूथ गेम्स, 2021 के पोस्टर का विमोचन

चर्चा में क्यों? 

15 मई, 2022 को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और खेल एवं युवा मामले के मंत्री सरदार संदीप सिंह ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स, 2021 के पोस्टर का विमोचन तथा इसके प्रमोशनल सांग के ऑडियो वर्जन को लॉन्च किया। 

प्रमुख बिंदु 

  • खेलो इंडिया यूथ गेम्स प्रमोशनल सांग के ऑडियो वर्जन के बाद जल्द ही वीडियो वर्जन को लॉन्च किया जाएगा।   
  • इस  सांग को हरियाणा और बॉलीवुड के कलाकारों ने मिलकर तैयार किया है और इस गीत को मुख्यमंत्री के ओएसडी प्रचारक गजेंद्र फोगाट और नवीन लांबा ने लिखा है।  
  • गौरतलब है कि आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत इस वर्ष हरियाणा में खेलो इंडिया यूथ गेम्स, 2021 का आयोजन 4 से 13 जून, 2022 तक किया जाएगा। इनमें अंडर 18 के 25 खेलों में 5 भारतीय खेल भी शामिल हैं। 
  • ये खेल पंचकूला के अलावा शाहबाद, अंबाला, चंडीगढ़ और दिल्ली में आयोजित किये जाएंगे। इन खेलों में देश भर के लगभग 8,500 खिलाड़ी भाग लेंगे। 
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि इन खेलों में हरियाणवी संस्कृति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा और आज़ादी के अमृत महोत्सव के दौरान स्वतंत्रता संग्राम के हीरोज़ की कहानी तथा प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों का परिचय प्रदर्शनी में दर्शाया जाएगा ताकि युवा पीढ़ी उनसे प्रेरणा ले सके।  
  • हरियाणा में होने जा रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स, 2021 के चौथे संस्करण में जय और विजय के साथ इस बार दर्शकों को हरियाणा का अपना मस्कट धाकड़ भी देखने को मिलेगा, जो हरियाणा के दूध-दही के खाने और यहाँ की खेल संस्कृति का परिचायक बनेगा। 

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2