दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें |   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


हरियाणा

खेलो इंडिया यूथ गेम्स, 2021 के पोस्टर का विमोचन

  • 16 May 2022
  • 2 min read

चर्चा में क्यों? 

15 मई, 2022 को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और खेल एवं युवा मामले के मंत्री सरदार संदीप सिंह ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स, 2021 के पोस्टर का विमोचन तथा इसके प्रमोशनल सांग के ऑडियो वर्जन को लॉन्च किया। 

प्रमुख बिंदु 

  • खेलो इंडिया यूथ गेम्स प्रमोशनल सांग के ऑडियो वर्जन के बाद जल्द ही वीडियो वर्जन को लॉन्च किया जाएगा।   
  • इस  सांग को हरियाणा और बॉलीवुड के कलाकारों ने मिलकर तैयार किया है और इस गीत को मुख्यमंत्री के ओएसडी प्रचारक गजेंद्र फोगाट और नवीन लांबा ने लिखा है।  
  • गौरतलब है कि आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत इस वर्ष हरियाणा में खेलो इंडिया यूथ गेम्स, 2021 का आयोजन 4 से 13 जून, 2022 तक किया जाएगा। इनमें अंडर 18 के 25 खेलों में 5 भारतीय खेल भी शामिल हैं। 
  • ये खेल पंचकूला के अलावा शाहबाद, अंबाला, चंडीगढ़ और दिल्ली में आयोजित किये जाएंगे। इन खेलों में देश भर के लगभग 8,500 खिलाड़ी भाग लेंगे। 
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि इन खेलों में हरियाणवी संस्कृति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा और आज़ादी के अमृत महोत्सव के दौरान स्वतंत्रता संग्राम के हीरोज़ की कहानी तथा प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों का परिचय प्रदर्शनी में दर्शाया जाएगा ताकि युवा पीढ़ी उनसे प्रेरणा ले सके।  
  • हरियाणा में होने जा रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स, 2021 के चौथे संस्करण में जय और विजय के साथ इस बार दर्शकों को हरियाणा का अपना मस्कट धाकड़ भी देखने को मिलेगा, जो हरियाणा के दूध-दही के खाने और यहाँ की खेल संस्कृति का परिचायक बनेगा। 
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow