ध्यान दें:



पी.सी.एस.

हरियाणा

हरियाणा लोक सेवा आयोग - प्रारंभिक परीक्षा पाठ्यक्रम

  • 01 May 2025
  • 4 min read

हरियाणा सिविल सेवा (HCS) के लिये प्रारंभिक परीक्षा अभ्यर्थी के विविध विषयों में आधारभूत ज्ञान और विश्लेषणात्मक क्षमताओं का मूल्यांकन करने के लिये आयोजित की जाती है।

प्रारंभिक परीक्षा में दो अनिवार्य पेपर शामिल हैं:

  • सामान्य अध्ययन  
  • सिविल सेवा अभिवृत्ति परीक्षा (CSAT)

संदर्भ के लिये परीक्षा का विस्तृत पाठ्यक्रम नीचे दिया गया है।

सामान्य अध्ययन 

विषय

विषयवस्तु

सामान्य विज्ञान 

सामान्य विज्ञान पर प्रश्न विज्ञान की सामान्य समझ को  परखने के उद्देश्य से होंगे, जिसमें दैनिक जीवन के अवलोकन और अनुभव के मामले शामिल होंगे, जैसा कि एक सुशिक्षित व्यक्ति से अपेक्षित हो सकता है जिसने किसी विशेष वैज्ञानिक अनुशासन का विशेष अध्ययन नहीं किया है।

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय महत्त्व की समसामयिक घटनाएँ

इसमें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर घटित होने वाली समसामयिक घटनाएँ शामिल हैं।

भारतीय इतिहास और भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन

  • परीक्षा में सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक पहलुओं को ध्यान में रखते हुए भारतीय इतिहास से संबंधित प्रश्न पूछे जाएँगे।
  • भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन के संदर्भ में पूछे जाने वाले प्रश्न उन्नीसवीं सदी के पुनरुत्थान की प्रकृति और चरित्र, राष्ट्रवाद के उदय तथा स्वतंत्रता प्राप्ति से संबंधित होंगे।

भारत और विश्व का भूगोल

भूगोल में भारत के भूगोल पर ज़ोर दिया जाएगा। भारत के भूगोल पर प्रश्न देश के भौतिक, सामाजिक और आर्थिक भूगोल से संबंधित होंगे, जिसमें भारतीय कृषि एवं प्राकृतिक संसाधनों की मुख्य विशेषताएँ शामिल होंगी।

भारतीय संस्कृति, भारतीय राजव्यवस्था और भारतीय अर्थव्यवस्था 

भारतीय राजव्यवस्था एवं अर्थव्यवस्था पर प्रश्न देश की राजनीतिक प्रणाली और भारत के संविधान के ज्ञान का परीक्षण करेंगे। भारत में पंचायती राज, सामाजिक व्यवस्था और आर्थिक विकास।

सामान्य मानसिक योग्यता

सामान्य मानसिक योग्यता के आधार पर अभ्यर्थी की तर्क एवं विश्लेषणात्मक क्षमता का परीक्षण किया जाएगा। 

हरियाणा-अर्थव्यवस्था और जनसँख्या 

हरियाणा राज्य की सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक संस्थाएँ तथा यहाँ की भाषा से संबंधित प्रश्न शामिल होंगे।

सिविल सेवा अभिवृत्ति परीक्षा (CSAT)

  • बोधगम्यता 
  • संचार कौशल सहित अंतर-वैयक्तिक कौशल 
  • तार्किक कौशल एवं विश्लेषणात्मक क्षमता   
  • निर्णय लेना और समस्या समाधान
  • सामान्य मानसिक योग्यता 
  • आधारभूत संख्ययन (संख्याएँ और उनके संबंध, विस्तार-क्रम आदि) (दसवीं कक्षा का स्तर); आँकड़ों का निर्वचन (चार्ट, ग्राफ, तालिका, आँकड़ों की पर्याप्तता आदि- दसवीं कक्षा का स्तर)
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2