इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

उत्तराखंड स्टेट पी.सी.एस.

  • 13 Oct 2021
  • 0 min read
  • Switch Date:  
उत्तराखंड Switch to English

आंगनबाड़ी कर्मियों को प्रदान की जा रही प्रोत्साहन राशि का डीबीटी के माध्यम से शुभारंभ

चर्चा में क्यों?

12 अक्टूबर, 2021 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय से आंगनबाड़ी कर्मियों को प्रदान की जा रही प्रोत्साहन राशि का डीबीटी (डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर)के माध्यम से शुभारंभ किया।

प्रमुख बिंदु

  • डीबीटी के माध्यम से 33,297 आंगनबाड़ी कर्मियों के खाते में 40 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि भेजी गई।
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के अनुसार 33,297 आंगनबाड़ी कर्मियों द्वारा समर्पित भाव में किये गए कर्त्तव्य पालन के लिये यह प्रोत्साहन राशि 1 हज़ार रुपए प्रति कर्मी डीबीटी के द्वारा प्रदान की गई।
  • इसके अतिरिक्त सितंबर माह में की गई घोषणा के अनुसार 5 माह तक 2 हज़ार रुपए प्रति आंगनबाड़ी कर्मी को प्रोत्साहन राशि ट्रांसफर की गई।

उत्तराखंड Switch to English

अन्नोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ

चर्चा में क्यों?

12 अक्टूबर, 2021 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत राज्य में अन्नोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

प्रमुख बिंदु

  • इस अन्नोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत संपूर्ण राज्य में 1 माह में 14 लाख राशन के बैग (नि:शुल्क) वितरित किये जाएंगे।
  • इसके साथ इस कार्यक्रम में ही संपूर्ण माह राज्य की समस्त 9230 राशन की दुकानों के माध्यम से नि:शुल्क खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा।
  • उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत वर्ष 2020 में अंत्योदय एवं प्राथमिक परिवारों के लाभार्थियों को अप्रैल माह से नवंबर माह तक प्रति यूनिट 5 किग्रा. खाद्यान्न (गेहूँ/चावल) तथा 1 किग्रा. दाल का प्रति कार्ड नि:शुल्क वितरण किया गया।
  • इसी प्रकार वर्ष 2021 में अंत्योदय एवं प्राथमिक परिवारों के लाभार्थियों को माह मई से नवंबर तक कुल 7 माह तक प्रति यूनिट 5 किग्रा. खाद्यान्न नि:शुल्क वितरण किया जाएगा।
  • ज्ञातव्य है कि राज्य मेंवन नेशन वन राशन कार्डयोजना के अंतर्गत अगस्त 2020 से राशनकार्ड पोर्टेबिलिटी लागू की गई है, जिसके माध्यम से राज्य में अन्य राज्यों से आने वाले प्रवासी परिवारों को खाद्यान्न सुरक्षा उपलब्ध कराई जा रही है।

उत्तराखंड Switch to English

उत्तराखंड में डेंगू का बढ़ता प्रकोप

चर्चा में क्यों?

हाल ही में उत्तराखंड की राजधानी देहरादून सहित राज्य के विभिन्न ज़िलों में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। 12 अक्टूबर, 2021 को रुड़की एवं देहरादून में डेंगू के नए केस सामने आए हैं।

प्रमुख बिंदु

  • गौरतलब है कि डेंगू एक मच्छरजनित उष्णकटिबंधीय बीमारी है, जो डेंगू वायरस (जीनस फ्लेवी वायरस) के कारण होती है।
  • इसका प्रसार मुख्यरूप से मादा एडीज इजिप्टी मच्छर द्वारा होता है।
  • डेंगू संक्रमण के इलाज हेतु कोई विशिष्ट दवा उपलब्ध नहीं है। हालाँकि, वर्ष 2019 में यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा डेंगू के टीके ‘डेंग वैक्सिया’ को अनुमोदित किया गया था।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow