दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

छत्तीसगढ़ स्टेट पी.सी.एस.

  • 11 Apr 2026
  • 0 min read
  • Switch Date:  
राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स Switch to English

तेलंगाना सरकार ने कैंसर को अधिसूचित रोग घोषित किया

चर्चा में क्यों?

तेलंगाना सरकार ने कैंसर को एक अधिसूचित रोग घोषित किया है, जिससे स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के लिये सभी निदान किये गए मामलों की रिपोर्ट एक केंद्रीकृत प्रणाली में देना अनिवार्य हो गया है, ताकि रोग निगरानी को सुदृढ़ किया जा सके और कैंसर प्रबंधन में सुधार किया जा सके।

मुख्य बिंदु:

  • स्थिति: राज्य सरकार ने आधिकारिक रूप से कैंसर को एक अधिसूचित रोग घोषित किया है, जिसके तहत पूरे राज्य में सभी निदान किये गए मामलों की अनिवार्य रिपोर्टिंग आवश्यक है।
    • सभी सरकारी और निजी अस्पतालों, प्रयोगशालाओं, स्वास्थ्य सुविधाओं तथा जन्म व मृत्यु पंजीयकों को निदान के एक महीने के भीतर कैंसर के मामलों की जानकारी एक केंद्रीकृत पोर्टल पर देनी होगी।
    • समग्र निगरानी सुनिश्चित करने के लिये नई प्रणाली के तहत पूर्व-कैंसर (इन-सीटू) और आक्रामक (इनवेसिव) दोनों प्रकार के कैंसर मामलों की रिपोर्टिंग अनिवार्य होगी।
  • उद्देश्य: इस पहल का उद्देश्य कैंसर मामलों का एक विश्वसनीय रियल-टाइम डेटाबेस तैयार करना है, जिससे अधिकारियों को रोग के वास्तविक बोझ को समझने और स्वास्थ्य नीतियों की अधिक प्रभावी योजना बनाने में सहायता मिलेगी।
  • प्रमुख कैंसर प्रकार: सामान्य कैंसरों में महिलाओं में ब्रेस्ट और सर्वाइकल कैंसर तथा पुरुषों में मुख एवं फेफड़ों का कैंसर शामिल है, जिनमें से कई का समय पर पता चलने पर रोकथाम या उपचार संभव है।
और पढ़ें: कैंसर


close
Share Page
images-2
images-2