- फ़िल्टर करें :
- सैद्धांतिक प्रश्न
- केस स्टडीज़
कुल प्रश्नों की संख्या : 870
-
क्या आप मानते हैं कि महज उच्च नैतिक मानक स्थापित करने से एक नैतिक समाज का निर्माण संभव है? उचित उदाहरण के द्वारा अपने उत्तर की पुष्टि करें।
09 Jan, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
सुशासन की मुख्य विशेषताओं को बताएँ तथा सुशासन में नागरिक समाज की भूमिका का उल्लेख करें।
08 Jan, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
वर्तमान समय में संवेदनहीनता तथा हिंसक घटनाओं में तेजी़ से वृद्धि हुई है। इसके कारणों पर प्रकाश डालते हुए बताएँ कि क्या नैतिक शिक्षा को बढ़ावा देकर ऐसी घटनाओं को रोका जा सकता है।
06 Jan, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
नैदानिक परीक्षण (clinical trial) से संबंधित नैतिक मुद्दों पर प्रकाश डालें। क्या यह चिकित्सकों के हिप्पोक्रेटिक शपथ के अनुकूल है?
04 Jan, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
इतिहास बताता है कि जहाँ नैतिकता और अर्थशास्त्र के बीच संघर्ष होता है वहां जीत हमेशा अर्थशास्त्र की होती है। इस कथन का समालोचना पूर्वक विश्लेषण कीजिये।
03 Jan, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
मैं वह नहीं हूँ जो मैं समझता हूँ कि मैं हूँ; मैं वह भी नहीं हूँ जो तुम समझते हो कि मैं हूँ; मैं वह हूँ जो मैं समझता हूँ कि तुम समझते हो कि मैं हूँ” -इस कथन की व्याख्या करते हुए सामाजिक नैतिकता के निर्धारण में इसके महत्त्व को बताएँ।
02 Jan, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
लोक सेवा से आप क्या समझते हैं? आप लोक सेवा के लिये किन तरीकों को अपनाएंगे? चर्चा करें।
30 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
आप एक पढ़ी-लिखी और खुले विचारों की महिला हैं। एक बार आप अपने पति और 12 वर्षीय पुत्र के साथ खजुराहो के ऐतिहासिक स्थलों की यात्रा करती हैं। वहाँ कामसूत्र पर आधारित मूर्तियों को देखकर आपका पुत्र आपसे पूछता है कि ये किस प्रकार की मूर्तियाँ हैं। अचानक पूछे गए इस प्रकार के प्रश्न से आप और आपके पति स्तब्ध रह जाते हैं। आप बात को टालने के लिये कहती हैं कि घर चल कर इस बारे में पढ़कर आप उसे अच्छे से बताएंगी। वापस घर आने पर एक बार पुनः वह आपसे वही प्रश्न पूछता है। (a) आपके पास क्या-क्या विकल्प उपलब्ध हैं? आप कौन-से विकल्प का चयन करेंगी और क्यों? (b) उक्त प्रकरण के आधार पर समाज में यौन शिक्षा की आवश्यकता और इसमें विभिन्न वर्गों की भूमिका पर टिप्पणी करें।
29 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
मैक्स वेबर के नौकरशाही के सिद्धांत को बताएँ। वर्तमान में भारतीय नौकरशाही की सफलता के संदर्भ में इसकी समीक्षा कीजिये।
28 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रशासनिक रूप से अवैध कार्यों का अपराध होना आवश्यक नहीं है। प्रशासनिक नैतिकता को स्पष्ट करते हुए इस कथन पर विचार करें।
27 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
भारतीय मतदाता मतदान करते समय अपना मत नहीं देते बल्कि अपने जातीय उम्मीदवारों को वोट देते हैं। दिये गए कथन की पृष्ठभूमि में अभिवृत्ति और आचरण के संबंध पर चर्चा कीजिये।
26 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
कोई कार्य अपने-आप में महान नहीं होता, केवल वे छोटे कार्य जो महान प्रेम के द्वारा किए जाते हैं महान हो जाते हैं। इस कथन का समालोचना पूर्वक विश्लेषण कीजिये
23 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
महात्मा गांधी के शिक्षा संबंधी विचारों पर प्रकाश डालते हुए यह बताएँ कि यह वर्तमान में कहाँ तक उपयोगी हैं?
23 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
“एक आँख के बदले आँख की भावना पूरे विश्व को अंधा बना देगी।“ इस कथन का समालोचना पूर्वक विश्लेषण कीजिये।
20 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रभावशीलता के लिये व्यापक प्रबंधकीय विवेकाधिकार की आवश्यकता है, जबकि जवाबदेही के लिये सख्त केंद्रीय नियंत्रण की आवश्यकता है। इसलिये कुशल और प्रभावी सरकार जवाबदेही की सीमा के भीतर असंभव प्रतीत होती है। क्या आप इस कथन से सहमत हैं? अपने जवाब की औचित्य के साथ व्याख्या कीजिये।
19 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
एम्मानुएल कांट का मानना है कि विवेकशील मनुष्य को अपने आप में एक साध्य के रूप में देखना चाहिये, न कि किसी अन्य के साधन के रूप में। टिप्पणी कीजिये।
18 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
उत्कृष्टता वह कला है जो प्रशिक्षण और आदत से आती है। हम इसलिये सही कार्य नहीं करते कि हमारे अन्दर अच्छाई या उत्कृष्टता है, बल्कि वह हमारे अन्दर इसलिये है क्योंकि हमने सही कार्य किया है। हम वह हैं जो हम बार-बार करते हैं, इसलिये उत्कृष्टता कोई कार्य नहीं बल्कि एक आदत है। आप इस कथन से क्या समझते हैं?
15 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
‘नैतिक अभिवृत्ति’ पद से आप क्या समझते हैं? नैतिक अभिवृत्ति पर सामाजिक मीडिया के प्रभावों की चर्चा करें।
14 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
आपको महाविद्यालय नियोजन अवसर पर संचालन कार्य का प्रभारी बनाया गया है। आपके साथ दो साथी इस अवसर का प्रचार करने के लिये हैं जो कि इस अवसर के लिये वित्तीय रीढ़ के समान हैं। सुश्री ‘अ’ अपने अंतर्वैयक्तिक कौशल के लिये और कार्य पूरा करा लेने के लिये चर्चित है। बीते वर्ष उन्होंने सर्वोत्तम फ्रेशर पार्टी का संचालन किया था लेकिन उन पर वित्तीय कुप्रबंधन का आरोप लगा था और यह कुछ हद तक सही भी था। वह इन दावों को अस्वीकार भी नहीं करती और इस अवसर को किसी भी कीमत पर सफल बनाने के लिये वो किसी भी सीमा तक जाने को तैयार है चाहे गलत हो या सही। वहीं सुश्री ‘ब’ बहुत ईमानदार और अंतर्मुखी हैं। अपनी ईमानदारी के कारण वे फैकल्टी सदस्यों के मध्य भी सम्मानित हैं लेकिन उन्होंने कभी किसी बड़े स्तर का आयोजन नहीं किया। आपके महाविद्यालय की प्रतिष्ठा दाँव पर है और यह आपके सहकर्मियों के जीवन और पेशेवर कॅरियर का विषय है। इस आयोजन को सफल बनाने के लिये आपके समक्ष बहुत दबाव है।इस परिस्थिति की समीक्षा कीजिये। आप किसे चुनेंगे और क्यों?
13 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
"एक महान व्यक्ति, एक प्रतिष्ठित व्यक्ति से अलग है क्योंकि वह समाज का सेवक बनने के लिये तैयार रहता है।"
12 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
सामाजिक और पर्यावरणीय जवाबदेही से आप क्या समझते हैं? सार्वजनिक जीवन में इसे लागू करना महत्त्वपूर्ण क्यों है? किसी एक विषय का उदाहरण देकर चर्चा करें।
11 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
समुदायवादिता (Communitarianism) से आपका क्या अभिप्रायः है? वर्तमान के मुक्त बाजार अर्थव्यवस्थाओं के दौर में यह सिद्धांत कितना प्रासंगिक है?
11 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
क्या आप सहमत हैं कि बौद्ध आचार नीति अधिक मानवीय तथा पूरी तरह व्यक्तिवादी है?
09 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
एक उदारीकृत बाज़ार अर्थव्यवस्था में नियामक निकायों पर संतुलित नियंत्रण करना मुश्किल कार्य हो जाता है, क्योंकि व्यावसायिक विशेषता और नियामक की स्वायत्तता प्रभावशीलता के लिये महत्त्वपूर्ण है और राजनैतिक स्तर पर नियुक्त विनियामक में सहज ‘हाँ में हाँ’ मिलाने की प्रवृत्ति होती है। इस कथन के आलोक में द्वंद्वात्मक परिस्थिति की चर्चा करें तथा इस मुद्दे के समाधान के कुछ उपाय सुझाएँ।
08 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रशिक्षण व्यक्ति को तकनीकी समस्याओं को हल करने के लिये सज्जित करता है लेकिन पेशे से जुड़ी सामाजिक, नैतिक और मानवीय समस्याओं के समाधान के लिये नहीं। चर्चा कीजिये।
07 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
एक चीफ इंजीनियर के नेतृत्व में एक पुल का निर्माण किया जा रहा है, जो किसी ठेकेदार के द्वारा बनाया जा रहा है। अचानक पुल की रेलिंग गिरने से कुछ लोग मारे जाते हैं। चीफ इंजीनियर को इसकी सूचना मिलती है किन्तु इसी समय आँधी के साथ बारिश की शुरुआत हो जाती है। ऐसी स्थिति में चीफ इंजीनियर को निम्न में से किस तरह के कदम उठाने चाहिये-
06 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न
1. घायलों को हॉस्पिटल पहुँचाने के निर्देश देने के साथ बारिश के बावजूद घटनास्थल पर पहुँचकर दुर्घटना के कारणों की जाँच करेंगे।
2. घायलों को हॉस्पिटल पहुँचाने के निर्देश देने के साथ बारिश के रुकने का इंतज़ार करेंगे, तत्पश्चात् घटनास्थल का दौरा करेंगे।
3. घायलों को मुआवज़ा देने की घोषणा के साथ अगले दिन जाने की कोशिश करेंगे।
उपरोक्त सभी विकल्पों का मूल्यांकन करें तथा बताएँ कि आप किस विकल्प का चुनाव करेंगे और क्यों? तर्कों के साथ बताएँ। -
चाणक्य ने अर्थशास्त्र में दर्शाया है कि "राजा संवैधानिक दास होता है।" इस कथन के आलोक में कानून, नियम और विनियम के नैतिक निर्देश के स्रोत के रूप में क्या महत्व है? क्या औपचारिक नियमों और निर्देशों की शासन में कोई सीमा है? मूल्य और नैतिकता किस प्रकार इस अंतराल को भर सकते हैं?
05 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
चयन के पश्चात् A की पहली नियुक्ति एक ज़िले के मुख्य विकास अधिकारी के रूप में हुई। A की ही निगरानी में उस ज़िले के एक अविकसित क्षेत्र में सड़क बनाने का कार्य शुरू हुआ। क्षेत्र की जाँच के पश्चात् सड़क बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया। 27 दिनों में 65 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया था। अचानक प्रस्तावित मार्ग में एक प्राचीन वट वृक्ष के होने से निर्माण कार्य में व्यवधान पड़ गया। वन विभाग से उस पेड़ को काटने की अनुमति मांगी गई, जिसके फलस्वरूप पेड़ काटने की अनुमति मिल गई। पेड़ काटने के समय ही उस संबंधित क्षेत्र के कुछ लोगों ने क्षेत्र के विधायक के साथ उस वट वृक्ष के पास बैठकर धरना देना शुरू कर दिया। उनका कहना था कि उस पेड़ से उनकी धार्मिक भावना जुड़ी हुई है, अतः उसे न काटा जाए। इससे सड़क निर्माण कार्य को रोकना पड़ा। A सड़क पूरी करना चाहता है, इसके लिये उसने विधायक से धरना बंद कर निर्माण कार्य पुनः शुरू करने के लिये अनुरोध किया, लेकिन बात न बनी। तत्पश्चात् श्चात लोगों के समर्थन में बड़े नेताओं का भी दबाव A पर पड़ने लगा। ऐसे में A को इस तरह के हस्तक्षेप के आलोक में कार्य पूरा करने के लिये क्या करना उचित होगा?
04 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
"अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में नैतिकता के बाध्यकारी मानक सुनिश्चित करना संभव नहीं है क्योंकि ये प्रतिमान राष्ट्रों के निजी हितों के संदर्भ में परिवर्तित होते रहते हैं। हाल ही में यूरोप में ‘रिफ्यूजी समस्या’ के आलोक में इस विषय पर अपने मत को प्रस्तुत करें।
01 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
"मानव आचरण केवल अभिरुचि या हॉबी से नहीं समझा जा सकता, मनोवृत्तियों और अभिवृत्तियों की मिली-जुली प्रतिक्रियाओं से ही इसे पहचाना जा सकता है।" चर्चा कीजिये।
30 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न