ध्यान दें:



मेन्स प्रैक्टिस प्रश्न

  • प्रश्न :

    क्या निगमित शासन के अंतर्गत निगम सामाजिक उत्तरदायित्व परोपकारिता के समान है? उदाहरण के साथ विश्लेषण करें।

    09 Feb, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न

    उत्तर :

    कार्पोरेट सोशल रिसपांसिबिलिटी (सीएसआर), परोपकार से लक्ष्य के मामले में समानता रखता है। दोनों का लक्ष्य समाज का हित है परन्तु प्रकृति, उद्देश्य व आयाम को लेकर भिन्नता देखी जा सकती है  है। इसे निम्नलिखित रूपों में  देखा  जा सकता है-
     

    भिन्नता के बिन्दु सीएसआर परोपकार
    प्रकृति (Nature) कर्त्तव्य व उत्तरदायित्व सेवाभाव
    उद्देश्य (Purpose) प्राकृतिक-सामाजिक संसाधनों के उपयोग से होने वाले प्रभाव, जो लाभ-हानि की गणना से परे होते हैं, के बदले समाज को कुछ वापस करने के उद्देश्य से किया जाता है। दया और दान के भाव से कमजोर वर्गो की सहायता करना। यह मुख्यतः आत्मसंतुष्टि हेतु किया जाता है।
    आयाम (Dimension) सामाजिक-आर्थिक  परोपकारी और नैतिक
    क्षेत्र (Scope) यह प्रायः देश की भौगोलिक सीमा के भीतर होता है। यह किसी क्षेत्रीय बंधन/भौगोलिक सीमा से परे होता है। 
    उदाहरण 1. टाटा के द्वारा शुरू किया गया जीवन रक्षा पहल (MANSI)
    2. भारत पेट्रोलियम द्वारा शुरू किया गया बूंद कार्यक्रम
    मेलिंडा और गेट्स फाउंडेशन द्वारा विभिन्न देशों जैसे अफ्रीका में स्वास्थ्य सेवा हेतु किये जा रहे प्रयास।

    To get PDF version, Please click on "Print PDF" button.

    Print
close
Share Page
images-2
images-2