- फ़िल्टर करें :
- भूगोल
- इतिहास
- संस्कृति
- भारतीय समाज
कुल प्रश्नों की संख्या : 387
-
हाल ही में यह घोषणा की गई कि ‘सीबेड 2030 प्रोजेक्ट’ के अंतर्गत संपूर्ण विश्व के समुद्र तल के लगभग पांचवें हिस्से का मानचित्रण किया जा चुका है। समुद्री मानचित्रण के महत्त्व की चर्चा करते हुए संबंधित चुनौतियों पर प्रकाश डालें।
24 Aug, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
प्लेट विवर्तनिकी (प्लेट टेक्टॉनिक्स) की संकल्पना को स्पष्ट कीजिये। यह हिमालय और अप्लेशियन पर्वतों के विचलन की व्याख्या करने में किस प्रकार सहायक है?
19 Aug, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
तापमान के व्युत्क्रमण से आप क्या समझते हैं? तापमान व्युत्क्रमण के लिये आदर्श दशाओं पर प्रकाश डालते हुए बताये की यह किस प्रकार भारतीय जनजीवन को प्रभावित करता है?
18 Aug, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
शहरीकरण के अनेक लाभ होने के बावजूद इससे जुड़ी समस्याओं से इंकार नहीं किया जा सकता, संतुलित शहरीकरण के विकास हेतु सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डालें।
12 Aug, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
हाल ही में देश में घटित होने वाली सभी प्राकृतिक आपदाओं में सबसे अधिक घटनाएँ बाढ़ की हैं। बाढ़ प्रबंधन हेतु सरकार द्वारा किये गए प्रयासों की चर्चा करें। बताएं कि इससे निपटने हेतु अन्य क्या व्यवहारिक उपाय किये जा सकते हैं।
06 Aug, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
संयुक्त राष्ट्र संघ की रिपोर्ट के अनुसार,वर्ष 2050 तक भारत की आधी आबादी महानगरों व शहरों में निवास करने लगेगी। शहरीकरण से आप क्या समझते हैं? बढ़ते शहरीकरण के कारणों का विश्लेषण करें।
05 Aug, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
प्रथम विश्व युद्ध के उपरांत सामाजिक संरचना में मौलिक परिवर्तन दर्ज किये गए, जिनमें कला एवं साहित्य के क्षेत्र में हुए परिवर्तन उल्लेखनीय थे। स्पष्ट करें।
27 Jul, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
भारत सरकार की नीति ‘सभी के लिये विद्युत’ का उद्देश्य 2020 तक प्रत्येक व्यक्ति तक सस्ती, टिकाऊ तथा नवीकरणीय ऊर्जा की पहुँच सुनिश्चित करना है। भारत में विद्युत क्षेत्र की समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए ‘उदय योजना’ के प्रावधानों को स्पष्ट करें।
15 Jul, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
वर्तमान में एकल नवीकरणीय ऊर्जा प्रणाली के समक्ष आने वाली चुनौतियों की चर्चा करें। हाइब्रिड नवीकरणीय ऊर्जा प्रणाली से आप क्या समझते है? इससे होने वाले लाभों की चर्चा करें।
10 Jul, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
हाल ही में आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत कोयला क्षेत्र में किये गये प्रमुख सुधार क्या हैं? नये प्रस्तावित सुधारों को लागू करने में आने वाली चुनौतियाँ तथा उनसे संबंधित समाधानों की चर्चा करें।
09 Jul, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
वैश्विक महामारी COVID-19 के कारण भारत में ‘रिवर्स माइग्रेशन’ की समस्या देखी गयी है यह सामान्य पलायन से किस तरह से भिन्न है? प्रवासी संकट से उत्पन्न चुनौतियों की चर्चा करते हुए स्पष्ट करें की इस प्रवासी संकट से निपटने में मनरेगा किस प्रकार से सहायक सिद्ध हो सकता है
06 Jul, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
वर्षा और जनघनत्व के बीच एक संतुलन है, जबकि वर्तमान में जल के उपयोग एवं संरक्षण में कोई संतुलन नहीं है। उक्त विसंगति को दूर करने हेतु सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों की चर्चा कीजिए।
02 Jul, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
भूमि निम्नीकरण के संदर्भ में भारत की स्थिति पर प्रकाश डालते हुए भारत द्वारा इसे रोकने के लिये किये गए उपायों की चर्चा करें।
04 Jun, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
वर्तमान समाज व्यापक विश्वास न्यूनता से ग्रसित है। इस स्थिति के व्यक्तिगत कल्याण तथा सामाजिक कल्याण के संदर्भ में क्या परिणाम है? आप स्वयं को विश्वसनीय बनाने के लिये व्यक्तिगत स्तर पर क्या उपाय अपना सकते हैं?
27 May, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
‘ग्रीष्मकालिक मानसून’ के पूर्वानुमान की विधियाँ किस सीमा तक सफल सिद्ध हुई हैं? ‘भारतीय मौसम विभाग’ द्वारा विकसित मानसून के पूर्वानुमान की अद्यतन विधियों पर प्रकाश डालें।
23 May, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
हिंद महासागर के ‘सुनामी प्रवण क्षेत्र’ होने के क्या कारण हैं? हाल के दिनों में इसकी तलहटी में एक नए प्लेट सीमांत के बनने की परिघटना एवं उसके प्रभाव को स्पष्ट करें।
22 May, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
‘माइक्रोप्लेट्स’ से आप क्या समझते हैं? ‘टूज़ो विल्सन’ की अवधारणा किस प्रकार ‘प्लेट विवर्तनिकी सिद्धांत’ को समझने में सहायक सिद्ध हुई है?
21 May, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
वर्तमान में भूजल उपयोग की स्थिति को स्पष्ट करते हुए अटल भूजल योजना के महत्त्वपूर्ण प्रावधानों पर प्रकाश डालें।
15 May, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
क्या कारण है कि ‘पश्चिमी घाट की तुलना में हिमालय में भूस्खलन की घटनाओं की बारंबारता अधिक देखी गई है?
14 May, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
क्या कारण है कि पश्चिमी घाट की तुलना में हिमालय में भू स्खलन की घटनाओं की बारंबारता अधिक देखी गई है?
08 May, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
तापीय प्रतिलोमन से आप क्या समझते हैं? इसके कारण मानव जीवन किस प्रकार प्रभावित होता है। चर्चा करें।
05 May, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
‘स्वयं सहायता समूहों ने न सिर्फ ग्रामीण भारत के विकास में अपितु महिला सशक्तीकरण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है।’ चर्चा कीजिये।
29 Apr, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
भारत में जल संकट की गंभीर स्थिति, जल संरक्षण की दिशा में कुछ नवाचारी प्रयासों की मांग करती है। टिप्पणी करें।
20 Apr, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
आज़ादी के 70 सालों के बाद भी अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय जिन समस्याओं से ग्रसित हैं, क्या राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग तथा राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग उनका समाधान करने में असफल रहे हैं? अपने उत्तर के समर्थन में तर्क प्रस्तुत कीजिये।
06 Apr, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
हाल ही में ‘वाटर पॉलिसी’ नामक विज्ञान पत्रिका में प्रकाशित एक शोध में पर्वतीय राज्यों में बढ़ते जल संकट पर चिंता व्यक्त की गई है। पर्वतीय राज्यों में जल संकट के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए इस समस्या के समाधान के लिये भारत सरकार द्वारा की गई पहलों की चर्चा करें।
19 Mar, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
‘जलवायु परिवर्तन के कारण होने वाला विस्थापन युद्ध और हिंसक संघर्षों की वजह से होने वाले विस्थापन से ज़्यादा भयावह है।’ टिप्पणी करें।
18 Mar, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
"वायुमंडलीय प्रक्रमों तथा मौसमों एवं जलवायु के तत्त्वों ने जीवमंडल में विभिन्न पौधों और जंतुओं के उद्भव, विकास तथा संवर्द्धन को प्रभावित एवं नियंत्रित किया है।" उक्त कथन के संदर्भ में जीवमंडल में सौर्यिक ऊर्जा के निवेश और उसके महत्त्व की चर्चा करें।
13 Mar, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
पश्चिमी विक्षोभ की क्रियाविधि को स्पष्ट कीजिये। साथ ही भारत के संदर्भ में इसकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डालिये।
12 Mar, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
भारत सरकार ने कृषि निर्यात नीति-2018 के तहत कृषि क्लस्टर को बढ़ावा देने का फैसला लिया है। कृषि क्लस्टर से क्या आशय है? भारत में कृषि क्लस्टर की संभावनाओं तथा चुनौतियों की चर्चा करते हुए समाधान के बिंदु प्रस्तुत करें।
19 Feb, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
भारत सहित विश्व के प्रमुख ऑटोमोबाइल विनिर्माण केंद्रों की पहचान कीजिये। इन क्षेत्रों में ऑटोमोबाइल उद्योग के विकास के कारकों की पहचान कीजिये।
03 Feb, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल