इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

मेन्स प्रैक्टिस प्रश्न

  • प्रश्न :

    वर्तमान समाज व्यापक विश्वास न्यूनता से ग्रसित है। इस स्थिति के व्यक्तिगत कल्याण तथा सामाजिक कल्याण के संदर्भ में क्या परिणाम है? आप स्वयं को विश्वसनीय बनाने के लिये व्यक्तिगत स्तर पर क्या उपाय अपना सकते हैं?

    27 May, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल

    उत्तर :

    हल करने का दृष्टिकोण:

    • कैसे वर्तमान समाज व्यापक विश्वास न्यूनता से ग्रसित है?

    • इसका व्यक्तिगत तथा सामाजिक कल्याण पर परिणाम

    • स्वयं को विश्वसनीय बनाने के उपाय

    • निष्कर्ष

    विश्वास न्यूनता से आशय है कि लोगों को एक दूसरे तथा साथ-ही-साथ सामाजिक तथा राजनीतिक संस्थाओं पर निरंतर विश्वास घट रहा है। ऐसी स्थिति में व्यक्ति तथा समाज दोनों को नुकसान होता है। जब व्यक्ति एक-दूसरे पर भरोसा नहीं कर पाता तो वह अकेलेपन का शिकार हो जाता है जो उसे अवसाद की ओर ले जाता है, उसका सामाजिक तथा भावनात्मक जीवन असफल हो जाता है तथा सामाजिक समन्वय की कड़ी को नकारात्मक रूप से प्रभावित करता है।

    विश्वास-न्यूनता का नुकसान सामाजिक कल्याण पर भी पड़ता है, क्योंकि ऐसे समाज में आस-पड़ोस के अन्य सामाजिक संबंध कमज़ोर हो जाते हैं। परस्पर अविश्वास से भरे माहौल में अपराध व अनैतिक आचरण बढ़ जाते हैं। उन्हें नियंत्रित करने के लिये सामाजिक दबाव नहीं रहता।

    मैं स्वयं को विश्वसनीय बनाने के लिये निम्नलिखित उपाय अपनाऊँगा-

    • यदि किसी से कोई वादा करूंगा तो कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी उसे निभाने का प्रयास करूंगा।
    • मैं किसी संकट में फंसे व्यक्ति का कभी फायदा नहीं उठाऊँगा। मैं उसकी मदद करूंगा ताकि न सिर्फ तत्काल समय वह मुझ पर विश्वास कर सके अपितु दीर्घकाल में भी वह मुझ पर विश्वास कर सके।
    • यदि कोई व्यक्ति मुझे अपने बारे में कोई ऐसी बताई है जिसका ज़िक्र उसने कभी किसी अन्य इंसान से नहीं किया तो मैं किसी भी स्थिति में किसी अन्य व्यक्ति के सामने यह जानकारी व्यक्त नहीं करूंगा।

    इस प्रकार उपरोक्त प्रयासों के माध्यम से मैं दीर्घकाल तक स्वयं को दूसरों के प्रति अधिक विश्वसनीय बनाने का प्रयत्न करूंगा साथ ही दूसरों को भी ऐसा करने के लिये प्रेरित करूंगा।

    To get PDF version, Please click on "Print PDF" button.

    Print
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow