- फ़िल्टर करें :
- भूगोल
- इतिहास
- संस्कृति
- भारतीय समाज
कुल प्रश्नों की संख्या : 1042
-
क्या कारण है कि भारत का पूर्वी तट इसके पश्चिमी तट की अपेक्षा चक्रवात से अधिक प्रभावित रहता है? ऐसे चक्रवातों के जनन में हिन्द महासागर की तटीय संरचना की क्या भूमिका है?
21 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
भारतीय मैदान की भौतिक दशाएँ संसार के अन्य भागों से कम बेहतर नहीं हैं, फिर भी यहाँ खाद्यान्न की प्रति हेक्टेयर उत्पादकता एवं कृषि दक्षता निम्नतर बनी हुई है। विवेचन करें।
15 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
“बंगाल के राष्ट्रवादी कलाकार कला की एक ऐसी विधा की ओर उन्मुख हुए जिसने राष्ट्र के प्राचीन मिथकों एवं जनश्रुतियों के विभिन्न चित्रात्मक तत्त्वों को मिश्रित करके एक नवीन भारतीय शैली को जन्म दिया, जो पूर्वी दुनिया के आध्यात्मिक रंग में रंगी हुई थी।” उक्त कला के तत्त्वों के आधार पर कथन की विवेचना कीजिये।
13 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
चीनी यात्री ह्वेनसांग के भारत भ्रमण के यात्रा वृत्तांत 7वीं सदी के भारतीय सामाजिक-सांस्कृतिक जीवन को उद्घाटित करने में महत्त्वपूर्ण सिद्ध हो सकते हैं। विवेचन करें।
12 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
किसी स्थान विशेष पर किसी उद्योग की अवस्थिति को प्रभावित करने वाले प्रमुख औद्योगिक कारकों की चर्चा करें तथा भारत के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों को संदर्भित करते हुए व्याख्या करें।
11 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
यूनेस्को द्वारा योग को ‘मानवता के अमूर्त सांस्कृतिक विरासत’ की सूची में शामिल करने के क्या निहितार्थ हैं? इस सूची में शामिल भारत के अन्य अमूर्त विरासतों की भी चर्चा करें।
10 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
देश में ग्रामीण महिलाओं के सबलीकरण और उन्हें आर्थिक तौर पर मज़बूती प्रदान करने के उद्देश्य से विकसित विभिन्न प्रकार की तकनीकों की स्पष्ट चर्चा कीजिये।
08 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
प्रथम राष्ट्रीय जनजातीय महोत्सव के प्रमुख उद्देश्यों एवं अभिलक्षणों की चर्चा करें। भारत के जनजातीय समाज के सामाजिक-सांस्कृतिक समावेशन में इसकी भूमिका स्पष्ट करें।
07 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
कुचिपुड़ी नृत्यकला भारत की सांस्कृतिक विरासत का एक अभिन्न अंग है, जो आज भी विश्व के परंपरागत नृत्य रूपों में भारत का प्रतिनिधित्व करती है। उक्त कथन के संदर्भ में इस कला की चारित्रिक विशेषताओं पर प्रकाश डालिये।
06 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
यद्यपि 17वीं-18वीं सदी में इंग्लैंड में हो रहे सामाजिक, आर्थिक एवं तकनीकी रूपांतरणों ने भावी औद्योगिक क्रांति का आधार तैयार कर दिया था, फिर भी इसमें प्राणवायु का संचार भारत द्वारा ही किया गया। टिप्पणी कीजिये।
05 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
गांधी जी के अहिंसात्मक आंदोलन की तपिश ने न केवल सर्वोच्च सत्ता को वार्ता की मेज़ पर आने को बाध्य किया, अपितु जन-सामान्य के बीच जुझारूपन की भावना को भी तीक्ष्ण किया। टिप्पणी कीजिये।
04 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
बंगाल के राष्ट्रवादी कलाकार कला की एक ऐसी विधा की ओर उन्मुख हुए जिसने राष्ट्र के प्राचीन मिथकों एवं जनश्रुतियों के विभिन्न चित्रात्मक तत्त्वों को मिश्रित करके एक नवीन भारतीय शैली को जन्म दिया, जो पूर्वी दुनिया के आध्यात्मिक रंग में रंगी हुई थी।” उक्त कला के तत्त्वों के आधार पर कथन की विवेचना कीजिये।
03 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
नदी घाटी की विकास प्रक्रिया का सविस्तार वर्णन करें।
01 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
स्थलरूप संरचना, प्रक्रम तथा अवस्था का प्रतिफल होता है। स्पष्ट कीजिये।
31 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
1934 में आंदोलन वापसी की घोषणा गांधी जी की राजनीतिक दूरदर्शिता की परिचायक थी। परीक्षण कीजिये।
30 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
रेटजेल द्वारा प्रतिपादित विचारधाराओं का संक्षेप में वर्णन कीजिये।
29 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
ग्रामीण नगर उपांत क्षेत्र से आप क्या समझते हैं? इसके लक्षणों की स्पष्ट चर्चा कीजिये।
28 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
भारत के भू-आकृतिक विभाजन का संक्षेप में वर्णन करें।
27 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
बौद्ध धर्म ने मानव दुखों के संबंध में न केवल नवीन अंतर्दृष्टि और व्यावहारिक दृष्टिकोण दिया है बल्कि कला और स्थापत्य के क्षेत्र में एक संपन्न विरासत भी प्रदान की है। टिप्पणी करें।
25 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
कैसे उपनिवेशवाद ने भारतीय समाज को बदलने के साथ-साथ उसे विश्व पूँजीवादी व्यवस्था से जोड़ दिया? स्प्ष्ट करें।
24 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
कश्मीर को शेष भारत से जोड़ने में प्राचीन कश्मीरी शैववाद से लेकर मध्यकालीन सूफी परंपरा तक अन्य किसी भी तत्त्व की तुलना में साझा दार्शनिक विचार और परंपरा की अधिक भूमिका रही है। टिप्पणी करें।
23 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान समाचार पत्र (अख़बार) लोगों को सिर्फ राजनीतिक रूप से शिक्षित ही नहीं कर रहे थे, बल्कि वह उन्हें सामूहिक भागीदारी भी सिखा रहे थे। चर्चा करें।
22 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
भारत में मंचन कला, सांस्कृतिक विरासत की अक्षुण्णता का एक सशक्त माध्यम रही है, इसने अपनी विषय-वस्तु के माध्यम से हमारे जीवन मूल्यों को मस्तिष्क से कभी ओझल नहीं होने दिया, किंतु वैश्वीकरण जनित आभासी जीवनशैली ने इसके अस्तित्व पर प्रश्नचिह्न लगा दिया है। चर्चा करें।
20 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
आधुनिक भारतीय मूर्तिकला के विकास का सविस्तार वर्णन कीजिये।
14 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
भारत का क्षेत्रीय संगीत जीवन के विभिन्न पहलुओं की झाँकी प्रस्तुत करता है। उदाहरण सहित अपने विचार प्रस्तुत करें।
13 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
ग्रामीण बस्तियों के प्रतिरूप की रूपरेखा को प्रस्तुत कीजिये एवं इन बस्तियों की समस्याओं का उल्लेख करें।
11 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
मौर्योत्तर काल में कला तथा संस्कृति के विकास को दर्शाते हुए इस काल में विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में हुए विकास को स्पष्ट करें।
10 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
पूरे विश्व इतिहास में जब भी पुराने और नए विचारों के बीच द्वंद्व की स्थिति आई है, हमेशा नए विचार विजेता के रूप में उभरे हैं।” फ्राँसीसी और अमेरिकी क्रांति के संदर्भ में इस कथन की व्याख्या करें।
09 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
वर्षा के प्रमुख प्रकारों को स्पष्ट कीजिये तथा वर्षा के वितरण को रेखांकित कीजिये।
08 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
“वास्तव में मैजिनी ने ही इटली के एकीकरण की आधारशिला रखी और इटली की जनता में देशप्रेम त्याग एवं बलिदान के विचार उत्पन्न किये।” इस कथन का परीक्षण कीजिये।
07 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास