इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

मेन्स प्रैक्टिस प्रश्न

  • प्रश्न :

    क्या कारण है कि गंभीर और भयानक चक्रवात अक्तूबर में ही आते है?

    17 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल

    उत्तर :

    भूमिका में :- 

    हाल ही में ओडिशा तथा आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में घटित चक्रवातीय घटना की चर्चा के साथ उत्तर प्रारंभ करें।

    विषय-वस्तु में :-

    • चक्रवात का संक्षिप्त परिचय देते हुए गंभीर और भयानक चक्रवातों के अक्तूबर में आने के कारणों को लिखें, जैसे :
    • तितली, फैलिन (2013) और हुदहुद (2014) जैसे गंभीर और भयानक चक्रवात आमतौर पर अक्तूबर में दस्तक देते हैं क्योंकि इस दौरान विंड शियर (wind shear) कम होता है।
    • विंड शियर अलग-अलग सतहों पर हवा की गति तथा उसकी दिशा के बीच का अंतर होता है।
    • जब न्यून विंड शियर 26 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान वाली समुद्री सतह के साथ संयुक्त होता है, तब चक्रवात की संभावना बढ़ जाती है।
    • मानसून के दौरान चक्रवात बहुत दुर्लभ होते हैं क्योंकि विंड शियर बहुत ज़्यादा होता है।

    अंत में प्रश्नानुसार संक्षिप्त, संतुलित एवं सारगर्भित निष्कर्ष प्रस्तुत करें।

    नोट : निर्धारित शब्द-सीमा में विश्लेषित करके लिखें।

    To get PDF version, Please click on "Print PDF" button.

    Print
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2