दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें |   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

मेन्स प्रैक्टिस प्रश्न

  • प्रश्न :

    1770 के दशक का बंगाल का प्रचण्ड अकाल प्राकृतिक आपदा से अधिक मानव निर्मित विपत्ति थी। उन विभिन्न कारणों पर चर्चा कीजिये जिन्होंने इसकी तीव्रता में बढ़ोतरी कर दी।

    11 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास

    उत्तर :

    भूमिका में :-

    प्रश्नगत कथन के संदर्भ में 1770 में बंगाल में पड़े अकाल के सामान्य परिचय के साथ उत्तर प्रारंभ करें।

    विषय-वस्तु में :-

    अकाल के कारणों का उल्लेख करें, जैसे:

    इन कारणों को निम्नलिखित रूप से समझा जा सकता हैः

    • कंपनी के शासन से पूर्व बंगाल में भू-राजस्व की दर 1/10 थी, किंतु कंपनी ने इसे अचानक बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया।
    • कृषकों को खाद्यान्न का भंडारण करने से रोक दिया गया। फलस्वरूप भूमि पर अत्यधिक दबाव पड़ा। पूर्व में कृषक वर्ग कुछ माह भूमि को परती छोड़ देते थे, जिससे भूमि का उपजाऊपन बना रहता था।
    • ब्रिटिशों ने कृषकों पर खाद्यान्न फसलों की तुलना में नकदी फसलों की खेती करने के लिये दबाव बनाया। फलस्वरूप कृषकों के पास अनाज की कमी हो गई।
    • कंपनी केवल लाभ के लिये कार्य कर रही थी, जबकि स्थानीय कृषकों की समस्याओं को पूर्णतः नज़रअंदाज़ कर दिया गया।
    • अकाल के समय भी कंपनी ने भू-राजस्व वसूलना जारी रखा। इससे कृषकों की स्थिति और अधिक खराब हो गई।
    • 1769 में मानसून की असफलता ने इन सभी समस्याओं को और अधिक बढ़ा दिया। 

    उपर्युक्त के अतिरिक्त कंपनी के अधिकारियों की उदासीनता, भू-राजस्व नीति और कंपनी का बढ़ता लालच आदि की भी चर्चा की जा सकती है

    अंत में प्रश्नानुसार संक्षिप्त, संतुलित एवं सारगर्भित निष्कर्ष प्रस्तुत करें।

    नोट : निर्धारित शब्द-सीमा में उत्तर को विश्लेषित करके लिखें।

    To get PDF version, Please click on "Print PDF" button.

    Print
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow