- फ़िल्टर करें :
- भूगोल
- इतिहास
- संस्कृति
- भारतीय समाज
कुल प्रश्नों की संख्या : 1042
-
फ्राँसीसी क्रांति उस विशाल नदी की तरह रही, जो उच्च पर्वत शिखर से प्रारंभ होकर मार्ग में अनेक छोटे-मोटे पर्वतों को लाँघती हुई कभी तीव्र गति से तो कभी मंद गति से प्रवाहमान रही। उपर्युक्त कथन के संदर्भ में फ्राँसीसी क्रांति के स्वरूप का निर्धारण कीजिये।
12 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
ज्वालामुखी की प्लेट विवर्तनिकी और परंपरागत वितरण प्रणाली को ध्यान में रखते हुए ज्वालामुखियों की मेखलाबद्ध वितरण प्रणाली को विस्तार में बताएँ।
11 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
मौर्यकालीन मूर्तियाँ शानदार और पॉलिशयुक्त तो थीं परंतु इनकी कोई स्पष्ट मूर्ति निर्माण शैली नहीं थी, जैसा कि गांधार या मथुरा कला शैली में देखने को मिलता है; फिर भी मौर्यकालीन मूर्तियाँ विशिष्ट हैं। विश्लेषण करें।
10 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
गांधी एक राजनीतिज्ञ, संगठनकर्त्ता, जनता के नेता और नैतिक सुधारक के रूप में महान हैं, परंतु वह मनुष्य के रूप में उससे भी अधिक महान हैं क्योंकि ये सभी पक्ष उनकी मानवता को सीमित नहीं करते है। वास्तव में सभी को इससे शक्ति मिलती है। गांधी जी के संदर्भ में कहे गए उपर्युक्त कथन का विश्लेषण कीजिये।
09 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
विभिन्न महासागरों में तापमान की स्थानिक एवं उर्ध्वाधर भिन्नता पाई जाती है। महासागरीय जल के तापमान वितरण को प्रभावित करने वाले कारकों की विवेचना करें।
08 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
महासागरीय धाराओं से आपका क्या तात्पर्य है? महासागरीय धाराओं की उत्पत्ति को प्रभावित करने वाले कारकों की विवेचना करें।
07 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
चित्रकला की मुगल शैली और राजपूत शैली में क्या बुनियादी अंतर है? स्पष्ट कीजिये।
05 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
उष्णकटिबंधीय चक्रवातों की उत्पत्ति केवल समुद्रों पर ही क्यों होती है? ऊष्णकटिबंधीय चक्रवात के किस भाग में मूसलाधार वर्षा होती है तथा उच्च वेग की पवनें चलती हैं और क्यों?
04 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
आज भी भारतीय समाज में संबंध गुण, मानवीय कारक एवं शिक्षा पर आधारित न होकर जाति, धर्म एवं क्षेत्रवाद से प्रेरित होते हैं। आलोचनात्मक परीक्षण करें।
03 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
सारनाथ का अशोक स्तंभ मौर्यकालीन स्तंभ कला का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण माना जाता है। इसकी विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए अशोक के स्तंभ एवं अक्खमनी स्तंभ के मध्य अंतर स्पष्ट करें।
02 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
‘‘भारत की प्राचीन सभ्यता मिस्र, मेसोपोटामिया और ग्रीस की सभ्यताओं से इस बात में भिन्न है कि भारतीय उपमहाद्वीप की परंपराएँ आज तक भंग हुए बिना परिरक्षित की गई है।’’ टिप्पणी कीजिये।
01 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
आधुनिक काल की चित्रकला की दो विख्यात शैलियों- मधुबनी शैली एवं कलमकारी चित्रकला की विशेषताओं पर प्रकाश डालें।
31 Dec, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
क्या कारण था कि औद्योगिक क्रांति सर्वप्रथम इंग्लैंड में शुरू हुई थी? औद्योगीकरण के दौरान वहाँ के लोगों की जीवन-गुणता पर चर्चा कीजिये। भारत में वर्तमान में जीवन-गुणता के साथ वह किस प्रकार तुलनीय है?
29 Dec, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
प्रमुख वनस्पति प्रकार तथा जलवायु परिस्थिति के आधार पर भारतीय वनों के प्रकारों को समझाएँ।
28 Dec, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
भारतीय चित्रकला की शक्ति का अंत:स्रोत भारत की परंपराएँ हैं। अजंता चित्रकला के संदर्भ में इस कथन की विवेचना करें।
27 Dec, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
अपक्षय को परिभाषित करते हुए उसके प्रकारों को विस्तार पूर्वक समझाएँ।
26 Dec, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
इंडो-इस्लामिक कला के विकास क्रम में फतेहपुर सीकरी एक मील का पत्थर है, यह इस्लामी और हिंदू स्थापत्य का सुंदर सामंजस्य है। कथन की तथ्यात्मक पुष्टि करें।
24 Dec, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
भारतीय संदर्भ में मानसून के निवर्तन की ऋतु को स्पष्ट करें। साथ ही मानसूनी वर्षा की विशेषताओं पर चर्चा करें।
22 Dec, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
लॉर्ड डलहौजी ने अपनी सृजनात्मकता के बल पर आधुनिक भारत की नींव रखी। चर्चा कीजिये।
21 Dec, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
भारतीय राष्ट्रवाद की जो धारा असहयोग एवं खिलाफत आंदोलनों से निकली थी, वह नेहरू रिपोर्ट पर सर्वसहमति के अभाव में सतत् नहीं रह सकी। नेहरू रिपोर्ट की अनुशंसाओं के आधार पर कथन की विवेचना कीजिये।
20 Dec, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
‘मीमांसा दर्शन तर्कपूर्ण चिंतन, विवेचन तथा अनुप्रयोग की कला है।’ कथन को स्पष्ट करते हुए इस दर्शन के प्रमुख तत्त्वों की चर्चा करें।
19 Dec, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
चार्टिस्ट आंदोलन राजनीतिक सुधारों के वेश में सामाजिक क्रांति का प्रयत्न था। व्याख्या करें।
18 Dec, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
पश्चिम और दक्षिण भारत में धार्मिक एवं सामाजिक सुधार आंदोलनों का प्रसार तथा उनका स्वरूप उत्तर भारत से काफी हद तक भिन्नता दर्शाता है। कथन की सकारण विवचेना करें।
17 Dec, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
‘थाट’ से आप क्या समझते हैं? ‘थाट’ एवं ‘राग’ की मौलिक विशेषताओं पर तुलनात्मक विश्लेषण प्रस्तुत कीजिये।
15 Dec, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
1967 का आम चुनाव कई मामलों में विशिष्ट था, जिसमें कुछ ऐसी नई प्रवृत्तियों का जन्म हुआ जिन्होंने भारतीय राजनीति पर मूलगामी एवं गहरी छाप छोड़ी। विवेचना करें।
14 Dec, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
प्रथम विश्व युद्ध के उपरांत सामाजिक संरचना में मौलिक परिवर्तन दर्ज किये गए, जिनमें कला एवं साहित्य के क्षेत्र में हुए परिवर्तन उल्लेखनीय थे। स्पष्ट करें।
13 Dec, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
नदी द्वारा निर्मित रचनात्मक स्थलरूपों में सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण डेल्टा के निर्माण की आवश्यक दशाएँ बताते हुए उसके वर्गीकरण को सोदाहरण समझाएँ।
11 Dec, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
संगम साहित्य से दक्षिण भारत की राजनीतिक स्थिति की अपेक्षा सामाजिक तथा आर्थिक स्थिति के विषय में अधिक जानकारी मिलती है। चर्चा कीजिये।
10 Dec, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
विश्व की दो बड़ी पर्वत शृंखलाओं के बारे में बताते हुए पर्वतों के वर्गीकरण को सोदाहरण स्पष्ट करें।
08 Dec, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
ताशकंद समझौते के पीछे निहित परिस्थितियों पर प्रकाश डालते हुए समझौते के महत्त्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करें।
07 Dec, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास