- फ़िल्टर करें :
- भूगोल
- इतिहास
- संस्कृति
- भारतीय समाज
कुल प्रश्नों की संख्या : 1042
-
उन्नीसवीं सदी के प्रारंभ में संपन्न औद्योगिक क्रांति को संभव बनाने में वैज्ञानिक आविष्कारों एवं तकनीकी परिवर्तनों की भूमिका का परीक्षण करें।
27 Feb, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
'ठुमरी’ अर्द्ध-शास्त्रीय भारतीय संगीत की एक विशिष्ट शैली है जो आज भी अपनी जीवंतता को अक्षुण्ण रखे हुए हैं। इस शैली की मौलिक विशेषताओं की चर्चा करते हुए इससे संबंधित प्रमुख कलाकारों का उल्लेख करें।
25 Feb, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
बीसवीं सदी का अंतिम दशक भारतीय सामाजिक-आर्थिक जीवन का एक महाप्रस्थान सिद्ध हुआ, जिसमें वैश्विक चुनौतियों एवं संभावनाओं के साँचे पर सरकार की नीतियों एवं कार्यव्रमों ने आकार ग्रहण किया, जो अपने चारित्रिक लक्षणों में पूर्ववर्ती नीतियों एवं कार्यव्रमों से नितांत भिन्न थे। व्याख्या करें।
21 Feb, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
मैकडोनाल्ड अवॉर्ड सरकार द्वारा सांप्रदायिक एवं संवैधानिक मुद्दों के समाधान की दिशा में एक गंभीर किंतु दूषित पहल थी, जिसने अपने अंतर्निहित दोषों के कारण परस्पर विरोधी हितों के मध्य खाई को और अधिक चौड़ा कर दिया। परीक्षण कीजिये।
20 Feb, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
क्या आप मानते हैं कि ‘ब्रेस्ट लिटोवस्क की संधि’ लेनिन की एक गंभीर भूल थी? तर्कपूर्ण उत्तर दें।
19 Feb, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
एनाबेटिक एवं कैटाबेटिक पवनों से आप क्या समझते हैं? स्थानीय मौसम पर इनके प्रभाव की सोदाहरण व्याख्या करें।
16 Feb, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
पवन को अपरदन का एक मुख्य कारक माना जाता है। पवन अपरदन को प्रभावित करने वाली दशाओं पर प्रकाश डालते हुए इसके अपरदनात्मक स्थलरूपों की चर्चा करें।
14 Feb, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
यूनेस्को के ‘सांस्कृतिक विरासत संरक्षण कार्यक्रम’ के लिये ‘एशिया-प्रशांत अवॉर्ड’ की चर्चा करें। हाल ही में इससे सम्मानित भारतीय स्थापत्य की चारित्रिक विशेषताओं पर प्रकाश डालिये।
13 Feb, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
मंदिर स्थापत्य की तीन मंदिर शैलियों यथा नागर, द्रविड़ एवं बेसर के तुलनात्मक अध्ययन पर प्रकाश डालें।
12 Feb, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
अंग्रेज़ों ने जिस प्रक्रिया से भारत को उपनिवेश में बदलकर उसका शोषण किया, उसी प्रक्रिया ने उन कारणों को भी जन्म दिया जो उस सत्ता के विरूद्ध शुरू हुए विभिन्न जन-विद्रोहों के पीछे निहित थे। विवेचना करें।
11 Feb, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
राष्ट्रीय आंदोलन की तपिश में भी भारत-जापान संबंधों में एक निरंतरता बनी रही जिसे जवाहलाल नेहरू के काल में एक नई स्फूर्ति प्राप्त हुई। विवेचना करें।
09 Feb, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
वायसराय लिटन की अफगान नीति नैतिक एवं सांप्रदायिक दोनों दृष्टिकोणों से निंदनीय थी तथा वह साम्राज्यवादी प्रधानमंत्री बेंजामिन डिज़रायली के हाथों की कठपुतली मात्र था। आलोचनात्मक परीक्षण कीजिये।
07 Feb, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
कई महत्त्वपूर्ण मोर्चों पर असफल रहने के बावजूद स्थायी बंदोबस्त एक प्रगतिशील व्यवस्था थी। टिप्पणी करें।
05 Feb, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
पाश्चात्य जगत के लिये स्वामी विवेकानंद भारत के पहले सांस्कृतिक राजदूत थे, जिन्होंने भारत के सांस्कृतिक एकीकरण में अतुल्य योगदान दिया। विवेचना कीजिये।
04 Feb, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
इटली एवं जर्मनी में फासिस्ट शक्तियों का उदय तत्कालीन परिस्थितियों की एक अपरिहार्य परिणति थी। विवेचना कीजिये।
02 Feb, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
भारतीय राष्ट्रवाद की जो धारा असहयोग एवं खिलाफत आंदोलनों से निकली थी, वह नेहरू रिपोर्ट पर सर्वसहम्मति के अभाव में सतत् नहीं रह सकी। नेहरू रिपोर्ट की अनुशंसाओं के सशक्तीकरण में इसकी भूमिका की विवेचना करें।
01 Feb, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
अभिवृत्ति एवं सिद्धांतों के मध्य संघर्ष ने अमेरिकी समाज को क्रांतिमय बना दिया। टिप्पणी करें।
31 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
‘भू-चुंबकत्व’ एवं ‘पुरा-चुंबकत्व’ की अवधारणा को स्पष्ट करें। अद्यतन उपग्रहीय डेटा के अनुसार पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र में बदलाव होने के कारणों की विवेचना करें।
30 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
अमूमन देखा जाता है कि अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में ताकतवर चक्रवाती तूफान दुर्लभ ही उत्पन्न होते हैं। बंगाल की खाड़ी में ‘तितली’ और अरब सागर में ‘लुबान’ नामक चक्रवाती तूफानों की उत्पत्ति के कारणों की विवेचना के साथ-साथ चक्रवातों के नामकरण की पद्धति पर भी प्रकाश डालें।
29 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
‘‘अमेरिकी क्रांति वणिकवाद के विरुद्ध एक आर्थिक विद्रोह था।’’ इस कथन की पुष्टि कीजिये।
28 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
लोकदृष्टि से शिव की नटराज मूर्ति को शास्त्रीय नृत्य का प्रतीक मानना इस बात का साक्ष्य है कि भारतीय नृत्यकला का विकास धर्म एवं दर्शन से हुआ है। भरतनाट्यम नृत्य के केंद्र में नटराज मूर्ति एवं मोहनीअट्टम नृत्य के केंद्र में विष्णु की प्रधानता स्वीकार करते हुए इन दोनों नृत्यों की विशेषताओं पर प्रकाश डालें।
24 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
हिमानी के समरूप नदियों द्वारा अपरदन तथा निक्षेप प्रव्रियाओं द्वारा निर्मित झीलाें की विवेचना कीजिये।
23 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
कर्नाटक के बादामी या वातापी के ब्राह्मण-हिन्दू धर्म और जैन धर्म से संबंधित प्राचीन चित्रकला और तमिलनाडु के सित्तनवासल गुफाओं की चित्रकला की विशेषताओं पर प्रकाश डालें।
22 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
चीन की वे प्रमुख सामाजिक, आर्थिक तथा राजनीतिक परिस्थितियाँ क्या थीं जिन्होंने चीनी गृहयुद्ध में कम्युनिष्ट पार्टी को विजय दिलाई?
21 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
‘ऋणात्मक ताप पतन दर’ की अवधारणा को स्पष्ट करते हुए तापीय प्रतिलोमन के प्रकारों की विवेचना करें।
19 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
जलवर्षा के लिये वायु का संतृप्त होकर संघनित होना आवश्यक है एवं इसके लिये वायु का ऊपर उठना ज़रूरी होता है जो विभिन्न कारकों के कारण संभव होता है। इन्हीं कारणों के परिप्रेक्ष्य में संवहनीय, पर्वतीय और चक्रवातीय जलवर्षा को विस्तारपूर्वक समझाएँ।
18 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
संसार के शहरी निवास-स्थानों में ताप-द्वीप बनने के कारण बताइये।
17 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
भारतीय शास्त्रीय संगीत के बारे में विस्तारपूर्वक बताते हुए हिंदुस्तानी और कर्नाटक संगीत पद्धति के मध्य विद्यमान अंतरों को स्पष्ट कीजिये।
16 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
भारत में ब्रिटिश शासन द्वारा स्थापित डाक, टेलीग्राम तथा रेलवे के महत्त्व की चर्चा करें।
15 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
उन परिस्थितियों का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिये जिनके कारण भारत को बांग्लादेश के उदय में निर्णायक भूमिका का निर्वहन करना पड़ा।
14 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास