इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

मध्य प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 30 Jun 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
मध्य प्रदेश Switch to English

चुनाव मोबाइल ऐप

चर्चा में क्यों?

29 जून, 2022 को मध्य प्रदेश नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन वर्ष-2022 के लिये मतदाता एवं अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु ‘चुनाव’ मोबाइल ऐप (एंड्राइड आधारित) को अद्यतन (updation) किया गया है।

प्रमुख बिंदु

  • इस ऐप के माध्यम से चुनाव संबंधी जानकारियाँ प्राप्त की जा सकती हैं।
  • राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राकेश सिंह ने जानकारी दी कि ‘चुनाव’ ऐप में मतदाता की जानकारी, महापौर, पार्षद, ज़िला पंचायत सदस्य और जनपद पंचायत सदस्य पद के अभ्यर्थी की जानकारी मय शपथ-पत्र के सार-पत्र अनुसार उपलब्ध है।
  • इस ऐप में महापौर, पार्षद, ज़िला पंचायत सदस्य और जनपद पंचायत सदस्य के निर्वाचन परिणाम भी मिलेंगे।

मध्य प्रदेश Switch to English

मध्य प्रदेश में गर्भावस्था के दौरान संस्थागत जाँच और देखभाल में हुई बढ़ोतरी

चर्चा में क्यों?

हाल ही में जारी नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-4 (2015) और नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-5 (2020-21) के तुलनात्मक आँकड़ों के अनुसार मध्य प्रदेश में गर्भावस्था के दौरान स्वास्थ्य संस्थाओं में जाँच और देखभाल करवाने वाली गर्भवती माताओं की संख्या में पिछले 5 वर्षों में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज़ की गई है।

प्रमुख बिंदु

  • नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-5 के प्रतिवेदन में बताया गया है कि गर्भवती महिलाओं में से 75 प्रतिशत ऐसी महिलाएँ हैं, जिनकी गर्भावस्था के प्रथम त्रैमास में स्वास्थ्य संस्था पर जाँच और देखभाल की गई। वर्ष 2015 के नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-4 में ऐसी महिलाओं की संख्या 53 प्रतिशत थी।
  • सर्वे-5 के प्रतिवेदन में यह भी बताया गया है कि गर्भवती माताओं में से आधे-से-अधिक (58 प्रतिशत) ने प्रसव के पहले 4 अथवा 4 से अधिक बार स्वास्थ्य संस्थाओं में जाँच और देखभाल की सुविधा प्राप्त की। ऐसा करने वाली शहरी महिलाओं की संख्या ग्रामीण महिलाओं की तुलना में अधिक रही।
  • मध्य प्रदेश में 91 प्रतिशत प्रसव स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ हुए। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-4 की तुलना में हेल्थ सर्वे-5 में स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ हुए प्रसवों में वृद्धि 81 प्रतिशत से बढ़कर 91 प्रतिशत हुई है।
  • उल्लेखनीय है कि मई 2022 में नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-5 की रिपोर्ट जारी की गई।
  • राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (National Family Health Survey–NFHS) बड़े पैमाने पर किया जाने वाला एक बहुस्तरीय सर्वेक्षण है, जो पूरे भारत में परिवारों के प्रतिनिधि नमूने के रूप में किया जाता है।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow