दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

छत्तीसगढ़ स्टेट पी.सी.एस.

  • 25 Aug 2025
  • 0 min read
  • Switch Date:  
राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स Switch to English

प्रधानमंत्री SEMICON इंडिया 2025 का उद्घाटन करेंगे

चर्चा में क्यों? 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 सितंबर, 2025 को नई दिल्ली के यशोभूमि में SEMICON इंडिया 2025 के चौथे संस्करण का उद्घाटन करेंगे।

  • यह आयोजन भारत का सबसे बड़ा सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स प्रदर्शनी होगा, जिसमें वैश्विक नेता, उद्योग विशेषज्ञ, नीति निर्माता और छात्र शामिल होंगे। इसका उद्देश्य सेमीकंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र में हुई प्रगति को प्रदर्शित करना और भारत के आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को सशक्त करना है।

मुख्य बिंदु

  • सेमिकॉन इंडिया (SEMICON India): यह आठ वार्षिक सेमिकॉन प्रदर्शनियों में से एक है, जिसे वैश्विक स्तर पर SEMI द्वारा आयोजित किया जाता है। इसका उद्देश्य सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स पारिस्थितिकी तंत्र में शीर्ष अधिकारियों, विशेषज्ञों और नवप्रवर्तकों को जोड़ना है।
    • SEMI: SEMI एक वैश्विक उद्योग संगठन है, जिसके 3,000 से अधिक सदस्य कंपनियाँ और 1.5 मिलियन पेशेवर जुड़े हुए हैं। यह सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण में सहयोग को गति देने के लिये कार्य करता है।
  • थीम: अगले सेमीकंडक्टर पॉवरहाउस का निर्माण (Building the Next Semiconductor Powerhouse)।
  • भागीदारी: 33 देश, 50+ वैश्विक CXOs, 350 प्रदर्शक, 50+ दूरदर्शी वक्ता, 6 अंतरराष्ट्रीय देश गोलमेज़ बैठकें और 9 राज्य मंडप।
  • फोकस क्षेत्र: फेब्स, उन्नत पैकेजिंग, स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), आपूर्ति शृंखला प्रबंधन, सतत् विकास, कार्यबल विकास, डिज़ाइन नवाचार और स्टार्ट-अप्स।
  • इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन (ISM): ISM, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत सेमिकॉन इंडिया कार्यक्रम की प्रमुख एजेंसी है। इसका उद्देश्य भारत में सतत् और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्द्धी सेमीकंडक्टर विनिर्माण को प्रोत्साहित करना है
    • ISM प्रस्तावों का मूल्यांकन करता है, सरकारों के साथ समन्वय करता है, वित्तीय प्रोत्साहनों का प्रबंधन करता है तथा यह सुनिश्चित करता है कि भारत सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण के लिये एक विश्वसनीय वैश्विक केंद्र बने।


    close
    Share Page
    images-2
    images-2