ध्यान दें:



हरियाणा स्टेट पी.सी.एस.

  • 28 Dec 2024
  • 0 min read
  • Switch Date:  
हरियाणा Switch to English

ओ.पी. चौटाला का निधन

चर्चा में क्यों?

हाल ही में हरियाणा सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के सम्मान में तीन दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की, जिनका गुरुग्राम में निधन हो गया था।

मुख्य बिंदु

  • राजकीय शोक: 
    • इस अवधि के दौरान, राष्ट्रीय ध्वज उन सभी सरकारी भवनों पर आधा झुका रहेगा जहाँ इसे नियमित रूप से फहराया जाता है।
    • सभी राज्य सरकारी समारोह और आधिकारिक मनोरंजन गतिविधियाँ रद्द कर दी गई हैं।
  • सार्वजनिक अवकाश और राजकीय अंत्येष्टि:
  • सम्मान स्वरूप शनिवार को सभी राज्य सरकारी कार्यालयों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
  • 28 दिसंबर, 2024 को चौटाला परिवार के पैतृक गाँव सिरसा ज़िले के तेजा खेड़ा फार्म में राजकीय अंतिम संस्कार किया गया।
  • पूर्व मुख्यमंत्री का निधन:
    • इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के अध्यक्ष और पाँच बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे चौटाला का 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया।



close
Share Page
images-2
images-2