इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

मध्य प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 28 Oct 2021
  • 0 min read
  • Switch Date:  
मध्य प्रदेश Switch to English

प्रथम हॉकी इंडिया जूनियर बालक इंटर अकादमी नेशनल हॉकी चैंपियनशिप, 2021

चर्चा में क्यों?

27 अक्तूबर, 2021 को मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम हॉकी इंडिया जूनियर बालक इंटर अकादमी नेशनल हॉकी चैंपियनशिप, 2021 के खिताब पर कब्ज़ा जमा लिया है।

प्रमुख बिंदु

  • मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी ने फाइनल मुकाबले में राजा करण हॉकी अकादमी को 3-1 से हराकर लगातार दूसरा खिताब जीता। इससे पहले मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी ने प्रथम हॉकी इंडिया सब-जूनियर बालक इंटर अकादमी नेशनल हॉकी चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया था। 
  • चैंपियनशिप में तीसरे स्थान के मुकाबले में नामधारी इलेवन ने राउंडग्लास पंजाब हॉकी अकादमी को 6-4 से पराजित किया।
  • विजेताओं को खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया और पँश्री पुलेला गोपीचंद ने पुरस्कार वितरित किये। खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी के सब-जूनियर एवं जूनियर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिये दोनों टीम के प्रत्येक सदस्य को 15 हज़ार रुपए एवं 20 हज़ार रुपए के चेक प्रदान किये।
  • हॉकी इंडिया एवं खेल और युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस चैंपियनशिप के मुकाबले मेजर ध्यानचंद स्टेडियम की नवनिर्मित टर्फ पर खेले गए।

मध्य प्रदेश Switch to English

स्टैंडिंग कमेटी

चर्चा में क्यों?

27 अक्तूबर, 2021 को सचिव, राज्य निर्वाचन आयोग बी.एस. जामोद ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2021-22 में पारदर्शिता और निष्पक्षता के लिये ज़िलास्तर पर स्टैंडिंग कमेटी का गठन किया गया है।

प्रमुख बिंदु

  • स्टैंडिंग कमेटी के अध्यक्ष कलेक्टर एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी होंगे। पुलिस अधीक्षक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, ज़िला पंचायत और निर्वाचन से जुड़े अधिकारी, जिन्हें ज़िला निर्वाचन अधिकारी आवश्यक समझें, इसके सदस्य होंगे।
  • ज़िलास्तर पर गठित कमेटी की बैठक निर्वाचन की अधिसूचना जारी होने के पूर्व (मतदान केंद्रों की सूची प्रकाशित होने के पूर्व) आयोजित की जाएगी। 
  • इसके अतिरिक्त कलेक्टर एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित किसी भी महत्त्वपूर्ण बिंदु पर चर्चा के लिये, जब भी चाहें स्टैंडिंग कमेटी की बैठक आयोजित कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश Switch to English

दुष्यंत कुमार स्मृति पांडुलिपि संग्रहालय द्वारा वार्षिक अलंकरण की घोषणा

चर्चा में क्यों?

27 अक्तूबर, 2021 को दुष्यंत कुमार स्मृति पांडुलिपि संग्रहालय द्वारा वार्षिक अलंकरणों की घोषणा की गई। संग्रहालय के संरक्षक मनोज सिंह मीक और अशोक निर्मल ने इन स्मृति पुरस्कारों की घोषणा की।

प्रमुख बिंदु

  • संग्रहालय के निदेशक राजुरकर राज ने बताया कि मुरादाबाद के मशहूर गीतकार महेश्वर तिवारी को राष्ट्रीय दुष्यंत पुरस्कार से नवाज़ा जाएगा। 
  • राजुरकर राज ने बताया कि स्मृति सम्मान समारोह नवंबर के अंतिम सप्ताह में आयोजित होगा और राष्ट्रीय अलंकरण समारोह ‘प्रणाम-2021’ संग्रहालय के स्थापना दिवस 30 दिसंबर, 2021 को आयोजित किया जाएगा।
  • पुरस्कार के लिये घोषित व्यक्तियों के नाम हैं-
    • सुदीर्घ  साधना सम्मान (यतींद्रनाथ राही, भोपाल)
    • क्षेत्रीय भाषा सम्मान (पी.सी. लाल यादव, छत्तीसगढ़) 
    • कमलेश्वर सम्मान (वरिष्ठ साहित्यकार लक्ष्मीनारायण पयोधी) 
    • कन्हैयालाल नंदन सम्मान (बाल साहित्यकार उषा जायसवाल) 
    • बालकवि बैरागी सम्मान (वरिष्ठ कवि मनोहर पटेरिया मधुर)
    • विट्ठल भाई पटेल सम्मान (पत्रकार और परोपकारी राजेश गाबा प्रिंस) 
    • आर.एस. तिवारी सम्मान (शहडोल आयुक्त राजीव शर्मा (आईएएस))
    • राजेंद्र जोशी सम्मान (माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय के संजीव गुप्ता) 
    • डॉ. सुषमा तिवारी सम्मान (कवयित्री डॉ. मीनू पांडेय ‘नयन’)
    • डॉ. बाबूराव गुजरे सम्मान (लघुकथा केंद्र की कांता राय) 
    • अखिलेश जैन सम्मान (सेंट्रल बैंक के संजय लांबा) 
    • विजय शिरढोणकर सम्मान (‘समागम’ पत्रिका के संपादक मनोज कुमार) 
    • बृजभूषण शर्मा सम्मान (लेखिका एवं सामाजिक कार्यकर्त्ता जया आर्य)

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow