दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

स्टेट पी.सी.एस.

  • 22 Dec 2025
  • 0 min read
  • Switch Date:  
बिहार Switch to English

बिहार @ 2047 विज़न कॉन्क्लेव

चर्चा में क्यों?

राज्य सरकार निवेशकों के अनुकूल वातावरण को बढ़ावा देने, निवेश आकर्षित करने और दीर्घकालिक आर्थिक विकास को बढ़ावा देने हेतु बंगलूरू में "बिहार @2047 विज़न कॉन्क्लेव" का आयोजन कर रही है।

मुख्य बिंदु 

  • वक्तव्य और मंच: उद्योग मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने बंगलूरू में आयोजित “बिहार @2047 विज़न कॉन्क्लेव” में बिहार में निवेश प्रोत्साहन पर प्रकाश डाला।
  • नीति का उद्देश्य: राज्य का उद्देश्य व्यवसाय करने में सुगमता (Ease of Doing Business) के साथ-साथ व्यवसाय की सुरक्षा सुनिश्चित करना है, ताकि निवेशकों का विश्वास बढ़ाया जा सके।
  • औद्योगिक सुरक्षा: औद्योगिक इकाइयों और निवेशकों की सुरक्षा के लिये CISF की तर्ज पर बिहार औद्योगिक सुरक्षा बल (BISF) की स्थापना का प्रस्ताव रखा गया है।
  • संस्थागत सुधार: अनुकूल निवेश वातावरण सृजित करने के लिये नीतिगत सुधारों, संस्थागत समर्थन और प्रशासनिक जवाबदेही पर विशेष ज़ोरदिया गया।
  • निवेशक संपर्क: घरेलू और वैश्विक निवेशकों को आकर्षित करने के लिये हैदराबाद और नई दिल्ली में बिहार विकास शिखर सम्मेलन 2026 आयोजित करने की योजना है।
  • दीर्घकालिक लक्ष्य: बिहार के विज़न 2047 का समर्थन करने और प्रवासन को कम करने के लिये औद्योगिक विकास, उद्यमिता और रोज़गार सृजन को बढ़ावा देना है।

मध्य प्रदेश Switch to English

अहिल्या लोक परियोजना

चर्चा में क्यों?

 मध्य प्रदेश सरकार ने महेश्वर में नर्मदा नदी के तट पर एक प्रमुख सांस्कृतिक एवं विरासत परियोजना ‘अहिल्या लोक’ की घोषणा की।

मुख्य बिंदु 

  • परियोजना का उद्देश्य: 'अहिल्या लोक' का विकास अहिल्याबाई होलकर की विरासत को सम्मानित करने और महेश्वर में पर्यटन तथा सांस्कृतिक पहचान को सुदृढ़ करने के लिये किया जा रहा है।
  • स्थान एवं स्थल: यह परियोजना महेश्वर में नर्मदा नदी के किनारे स्थापित की जाएगी।
  • निवेश: परियोजना की अनुमानित लागत 110 करोड़ रुपये है। 
  • सांस्कृतिक एवं शिल्प क्षेत्र: एक हाट बाज़ार, जिसमें सजीव बुनाई प्रदर्शन तथा शिल्पकार क्षेत्र शामिल होंगे, महेश्वर की पारंपरिक हस्तशिल्प कला को प्रोत्साहित करेंगे।
  • आगंतुकों के लिये सुविधाएँ: परिसर में सुसज्जित उद्यान, नदी-तट पथ, सार्वजनिक सहभागिता क्षेत्र तथा चयनित अनुभव विकसित किये जाएंगे, जिनका उद्देश्य पर्यटन और आगंतुक सहभागिता को बढ़ाना है।
  • अहिल्याबाई होलकर: 
    • अहिल्याबाई होल्कर (1725–1795) मालवा की होल्कर वंश की प्रसिद्ध शासक थीं, जिन्होंने नर्मदा नदी के तट पर स्थित महेश्वर को राजधानी बनाकर शासन किया।
    • सांस्कृतिक संरक्षण में भूमिका: उन्होंने संपूर्ण भारत में प्रमुख मंदिरों और घाटों का संरक्षण एवं पुनरुद्धार किया, जिनमें काशी विश्वनाथ, सोमनाथ, द्वारका तथा रामेश्वरम शामिल हैं, जिससे राष्ट्रीय सांस्कृतिक एकीकरण को बढ़ावा मिला।
  • राष्ट्रीय स्मरणोत्सव:
    • हाल ही में अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती 31 मई, 2025 को राष्ट्रीय स्तर पर मनाई गई।

Ahilya


झारखंड Switch to English

IIM राँची में अत्याधुनिक वित्त प्रयोगशाला का शुभारंभ

चर्चा में क्यों?

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) राँची ने छात्रों और शिक्षकों के लिये वित्त तथा संबद्ध क्षेत्रों में अनुभवात्मक शिक्षा एवं अनुसंधान को सुदृढ़ करने हेतु एक अत्याधुनिक वित्त प्रयोगशाला का शुभारंभ किया है।

मुख्य बिंदु

  • उद्देश्य: IIM राँची में वित्त प्रयोगशाला की स्थापना का उद्देश्य वैश्विक वित्तीय बाज़ारों से संबंधित व्यावहारिक अनुभव उपलब्ध कराना तथा सैद्धांतिक ज्ञान और वास्तविक वित्तीय निर्णय-निर्माण के बीच विद्यमान अंतर को कम करना है।
  • सुविधाएँ एवं उपकरण: यह प्रयोगशाला अनुभवात्मक शिक्षण, डेटा विश्लेषण और अनुसंधान को सुदृढ़ करने के लिये उन्नत प्रौद्योगिकी, विश्लेषणात्मक उपकरण तथा प्रामाणिक वित्तीय डेटाबेस से सुसज्जित है।
  • उपयोगकर्त्ता एवं लाभार्थी: यह सुविधा छात्रों, शोधकर्ताओं और संकाय सदस्यों को वास्तविक-समय के वित्तीय डेटा के साथ व्यावहारिक अनुभव प्रदान करेगी।
  • महत्त्व: यह प्रयोगशाला छात्रों को उद्योग-उन्मुख बनाएगी, अनुसंधान क्षमता को बढ़ाएगी और कौशल-आधारित उच्च शिक्षा पर भारत के बढ़ते ज़ोर के अनुरूप एक कुशल तथा भविष्य के लिये तैयार वित्तीय कार्यबल के निर्माण में IIM राँची की भूमिका को सुदृढ़ करेगी।

छत्तीसगढ़ Switch to English

54वीं सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हैंडबॉल चैंपियनशिप

चर्चा में क्यों?

छत्तीसगढ़ की पुरुष हैंडबॉल टीम ने 54वीं सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हैंडबॉल चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता।

मुख्य बिंदु

  • आयोजन: 54वीं सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हैंडबॉल चैंपियनशिप का आयोजन पश्चिम बंगाल में किया गया। इस चैंपियनशिप को भारतीय हैंडबॉल एसोसिएशन के अंतर्गत पश्चिम बंगाल राज्य हैंडबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित किया गया।
  • विजेता: चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश टीम विजेता रही।
  • पदक: सेमीफाइनल में छत्तीसगढ़ टीम का सामना पश्चिम बंगाल से हुआ, जिसमें उसे 36-37 से मामूली अंतर से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद छत्तीसगढ़ को राजस्थान के साथ संयुक्त रूप से कांस्य पदक से सम्मानित किया गया।
  • टीम संरचना: छत्तीसगढ़ की 21 सदस्यीय पुरुष हैंडबॉल टीम में CISF भिलाई और राज्य के विभिन्न ज़िलों के खिलाड़ी शामिल थे, जिनमें प्रदीप टीम के कप्तान थे।
  • महत्त्व: यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ की हैंडबॉल में प्रतिस्पर्द्धात्मक क्षमता को दर्शाती है और राष्ट्रीय स्तर पर राज्य की खेल छवि को सकारात्मक रूप से सुदृढ़ करती है।

राजस्थान Switch to English

दूसरा अंतरराज्यीय बाघ स्थानांतरण

चर्चा में क्यों?

भारत ने अपनी दूसरी अंतरराज्यीय बाघ स्थानांतरण पहल के तहत मध्य प्रदेश के पेंच टाइगर रिज़र्व से राजस्थान के रामगढ़ विषधारी टाइगर रिज़र्व में एक बाघिन का स्थानांतरण किया।

मुख्य बिंदु

  • अंतरराज्यीय पुनर्वास: तीन वर्षीय टीग्रेस PN‑224 बाघिन को मध्य प्रदेश के पेंच टाइगर रिज़र्व से वायु मार्ग द्वारा राजस्थान भेजी गया।
  • महत्त्व: यह पहल आनुवंशिक विविधता को सुदृढ़ करने, बाघ संख्या की स्थिरता में सुधार करने और राजस्थान में बाघ आवास को सुदृश करने के वन्यजीव संरक्षण उपायों का हिस्सा है।
  • अंतरराज्यीय सहयोग: भारत में यह बाघों का दूसरा अंतरराज्यीय स्थानांतरण है, जो राज्य वन विभाग और राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) के बीच प्रभावी समन्वय को दर्शाता है।
  • पहला स्थानांतरण: भारत में पहला अंतरराज्यीय बाघ स्थानांतरण वर्ष 2018 में किया गया था, जब दो बाघों (महावीर और सुंदरी) को मध्य प्रदेश के कान्हा टाइगर रिज़र्व से ओडिशा के सतकोसिया टाइगर रिज़र्व में स्थानांतरित किया गया।
  • राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA): यह वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के तहत वर्ष 2005 में स्थापित भारत का सर्वोच्च बाघ संरक्षण निकाय है।
  • रामगढ़ विषधारी टाइगर रिज़र्व: यह राजस्थान के बूंदी ज़िले में स्थित है और वर्ष 2021 में बाघ रिज़र्व के रूप में अधिसूचित किया गया। यह रंथंभौर तथा मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिज़र्व के मध्य स्थित है।

close
Share Page
images-2
images-2