इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

झारखंड स्टेट पी.सी.एस.

  • 19 Jan 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
झारखंड Switch to English

राँची के सांसद ने ग्रामीण छात्रों के लिये शुरू किया कंप्यूटर बैंक

चर्चा में क्यों?

हाल ही में राँची के बीजेपी सांसद संजय सेठ ने ग्रामीण छात्रों को कंप्यूटर साक्षर बनाने के लिये बुक बैंक की तर्ज़ पर कंप्यूटर बैंक शुरू किया है। 

प्रमुख बिंदु

  • सांसद ने कहा कि वह पुराने कंप्यूटर और लैपटॉप इकटॅा कर रहे हैं, जिनका लोग इस्तेमाल नहीं करते हैं। एकत्र किये गए अप्रयुक्त कंप्यूटर और लैपटॉप ग्रामीण छात्रों को उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि वे भी कंप्यूटर साक्षर हो सकें।
  • उन्होंने कहा कि महामारी के समय में जब अधिकांश शिक्षण संस्थान बंद हैं और शिक्षा के ऑनलाइन मोड में चले गए हैं, ऐसे में छात्रों को अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिये ये कंप्यूटर बहुत मददगार होंगे।
  • यह लैपटॉप ग्रामीण क्षेत्रों के ऐसे स्कूलों को दिया जाएगा, जहाँ बच्चे कंप्यूटर की शिक्षा ले रहे हैं, लेकिन उनके पास कंप्यूटर नहीं है। सांसद ने समाज के सभी वर्गों के लोगों से इन प्रयासों में मदद करने का आग्रह किया है।
  • उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी के उन्नयन से लोग पुराने कंप्यूटरों का उपयोग नहीं कर रहे हैं। ये कंप्यूटर जो कार्यात्मक हैं, लेकिन उपयोग में नहीं हैं, ऐसे छात्रों के लिये बहुत उपयोगी हो सकते हैं, जो कंप्यूटर सीखने में रुचि रखते हैं।
  • उल्लेखनीय है कि कंप्यूटर बैंक के शुभारंभ से कुछ महीने पहले ही सांसद ने अरगोड़ा में अपने कार्यालय में ग्रामीण वंचित छात्रों के लिये एक बुक बैंक लॉन्च किया था। बुक बैंक में राँची और उसके आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से दान की गई विभिन्न विषयों की किताबें हैं, जिनमें ज़्यादातर स्कूल और इंटरमीडिएट स्तर की किताबें हैं।

झारखंड Switch to English

मुख्यमंत्री ने बोकारो अस्पताल में किया अत्याधुनिक प्राइम स्कैन इकोसिस्टम ऑफ मशीन का उद्घाटन

चर्चा में क्यों?

18 जनवरी, 2022 को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वर्चुअल माध्यम से दंत अस्पताल, बोकारो में अत्याधुनिक प्राइम स्कैन इकोसिस्टम ऑफ मशीन का उद्घाटन किया। 

प्रमुख बिंदु

  • मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड जैसे राज्य में दंत चिकित्सा के क्षेत्र में यह अत्याधुनिक मशीन लगाना गर्व की बात है। इससे दाँतों से जुड़े सभी रोग पूरी तरह ठीक हो जाएंगे। यहाँ के लोगों को दाँतों की बीमारियों के लिये बड़े शहरों के बड़े अस्पतालों में नहीं जाना पड़ेगा। 
  • इस मौके पर अस्पताल के संचालकों ने बताया कि झारखंड और बिहार में पहली बार इस अत्याधुनिक प्राइम स्कैन इकोसिस्टम ऑफ मशीन की सुविधा लोगों को मिलने जा रही है। इस मशीन के ज़रिये दाँतों का प्रभावी और सटीक इलाज किया जा सकता है।
  • इसके अलावा जहाँ पहले दाँतों के इलाज में कई दिन लग जाते थे, वहीं अब इस मशीन के ज़रिये दाँतों से जुड़ी बीमारियों का पूरा इलाज बेहद कम समय में किया जा सकता है। लोगों को दाँतों के इलाज के लिये बार-बार डॉक्टरों और अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

झारखंड Switch to English

ईएसएल के सीईओ ने किया सेफ्टी पार्क का उद्घाटन

चर्चा में क्यों?

18 जनवरी, 2022 को वेदांता ईएसएल स्टील लिमिटेड के सीईओ एन.एल. वट्टे ने कर्मचारियों के बीच सुरक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ईएसएल के औद्योगिक परिसर में एक नवनिर्मित ‘सेफ्टी पार्क’ का उद्घाटन किया। इसमें विभिन्न प्रकार के सुरक्षा उपकरण मॉडल शामिल हैं।

प्रमुख बिंदु

  • इस अवसर पर वट्टे ने कहा कि ईएसएल हमेशा अपने कर्मचारियों को एक सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण प्रदान करके तथा समाज के कल्याण और देश के समावेशी विकास में योगदान देकर अपने व्यावसायिक लक्ष्यों को पूरा करने का लक्ष्य रखता है।
  • उन्होंने कहा कि इस सुरक्षा पार्क की मदद से हम अपने कर्मचारियों को हर तरह की सुरक्षा के प्रति जागरूक कर ‘शून्य नुकसान’ के अपने लक्ष्य को पूरा कर सकते हैं।
  • आने वाले दिनों में ESL का लक्ष्य सुरक्षा और पर्यावरण को बेहतर बनाना है। सभी नए कर्मचारियों और व्यावसायिक भागीदारों के लिये सुरक्षा प्रशिक्षण अनिवार्य कर दिया गया है। महत्त्वपूर्ण स्थानों पर सतर्कता के लिये एआई आधारित कैमरे और सेंसर उपकरण लगाए गए हैं।
  • कर्मचारियों और व्यावसायिक भागीदारों के स्वास्थ्य जोखिमों की निगरानी की जा रही है, पीपीई बैंक की स्थापना कर्मचारियों और व्यावसायिक भागीदारों को पीपीई जारी करने के लिये की गई है।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow