इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

झारखंड स्टेट पी.सी.एस.

  • 18 Jan 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
झारखंड Switch to English

धनबाद को मिला दूसरा महिला थाना

चर्चा में क्यों?

16 जनवरी, 2022 को धनबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजीव कुमार ने बाघमारा प्रखंड के तिलटांड इलाके में ज़िले के दूसरे महिला पुलिस स्टेशन का उद्घाटन किया। ज़िले के सदर थाना परिसर में एक महिला थाना पहले से ही कार्यरत् है।

प्रमुख बिंदु

  • एसएसपी ने कहा कि 2016 से इस थाना को स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा था। नया महिला पुलिस स्टेशन महिलाओं और उनके परिवार के सदस्यों को अत्याचारों के बारे में बिना किसी झिझक के शिकायत करने में मदद करेगा, क्योंकि प्रभारी अधिकारी एक महिला पुलिस अधिकारी होगी। 
  • सोनिका वर्मा को इस थाने का पहला प्रभारी नियुक्त किया गया है। मीडिया से बात करते हुए सोनिका वर्मा ने कहा कि अब कोई भी महिला पीड़ित होने पर सीधे थाने में मदद के लिये आ सकती है।
  • यह पुलिस स्टेशन पूरे बाघमारा पुलिस सब डिवीज़न में रहने वाली आबादी को आच्छादित करेगा।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow