दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

मध्य प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 15 Sep 2025
  • 0 min read
  • Switch Date:  
मध्य प्रदेश Switch to English

मिसाल पहल

चर्चा में क्यों?

मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग ने मिसाल परियोजना की शुरूआत की है, जो जनजातीय युवाओं में नेतृत्व कौशल विकसित करने के लिये एक महत्त्वाकांक्षी पहल है।

  • राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने इस कार्यक्रम का वर्चुअली उद्घाटन किया और इसके महत्त्व को रेखांकित करते हुए इसे रोल मॉडल तैयार करने तथा सामाजिक उत्तरदायित्व के मूल्यों को स्थापित करने वाला बताया।

मुख्य बिंदु

  • विशेषताएँ:
    • युवा सशक्तीकरण: जनजातीय छात्रों में आत्मविश्वास, विज़न और समस्या-समाधान क्षमताओं का विकास करना।
    • क्षमता निर्माण गतिविधियाँ: कार्यशालाओं, प्रशिक्षण शिविरों और सामुदायिक भागीदारी कार्यक्रमों का आयोजन करना।
    • सामुदायिक-केंद्रित दृष्टिकोण: जनजातीय युवाओं को स्थानीय चुनौतियों की पहचान करने और व्यावहारिक समाधान नवोन्मेषित करने हेतु प्रोत्साहित करना।
    • नैतिक मूल्यों पर आधारित नेतृत्व: समाज के प्रति उत्तरदायित्व और नैतिक भाव को सुदृढ़ करना।
  • गुजरात के साथ सहयोग:
    • गुजरात ने युवा-केंद्रित कार्यक्रमों के माध्यम से सकारात्मक परिणाम प्राप्त किये हैं, जिन्हें मध्य प्रदेश अब साझा शिक्षा और अनुभव के माध्यम से अनुकूलित करना चाहता है।
    • यह अंतर-राज्यीय सहयोग सर्वोत्तम प्रथाओं को विविध क्षेत्रीय अनुभवों के साथ जोड़कर नीति कार्यान्वयन को समृद्ध बनाता है।


राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स Switch to English

विश्व मुक्केबाज़ी चैंपियनशिप 2025

चर्चा में क्यों?

लिवरपूल में आयोजित महिला विश्व मुक्केबाज़ी चैंपियनशिप 2025 में भारतीय मुक्केबाज़ जैस्मीन लंबोरिया ने पेरिस ओलंपिक की रजत पदक विजेता जूलिया जेरेमेटा को हराकर फेदरवेट (57 किग्रा) का खिताब हासिल किया।

  • उनके साथ, मीनाक्षी हुड्डा ने भी 48 किग्रा में स्वर्ण पदक जीता, जो विदेश में आयोजित विश्व चैंपियनशिप में भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

मुख्य बिंदु

  • जैस्मीन लंबोरिया:
    • उन्होंने अपने तीसरे विश्व चैंपियनशिप में पोलैंड की जूलिया सेरेमेटा को 4-1 से हराकर अपना पहला पदक जीता है और विश्व खिताब जीतने वाली वह नौवीं भारतीय मुक्केबाज़ बन गईं हैं।
    • वह छह बार की विजेता मैरी कॉम (वर्ष 2002, 2005, 2006, 2008, 2010 और 2018), दो बार की विजेता निखत ज़रीन (2022 और 2023), सरिता देवी (2006), जेनी आरएल (2006), लेखा केसी (2006), नितु घनघास (2023), लवलीना बोर्गोहेन (2023) और स्वीटी बूड़ा (2023) की प्रतिष्ठित सूची में शामिल हो गईं।
    • उन्होंने पैरिस ओलंपिक (2024) में पहले दौर से बाहर होने के निराशा को पीछे छोड़ते हुए यह सफलता प्राप्त की। 
    • इससे पूर्व, उन्होंने एशियाई चैंपियनशिप (2021) में कांस्य पदक, राष्ट्रमंडल खेलों (2022) में पदक और वर्ल्ड कप 2024, अस्ताना में स्वर्ण पदक जीता था।
  • मीनाक्षी हुड्डा की जीत:
    • मीनाक्षी ने जुलाई, 2025 में हुई अपनी अस्ताना वर्ल्ड कप हार का बदला लेते हुए महिला 48 किग्रा फाइनल (गैर-ओलंपिक श्रेणी) में स्वर्ण पदक जीता। 
    • उन्होंने कज़ाखस्तान की तीन बार की विश्व चैंपियन और पेरिस ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता नाज़िम काइज़ेबे को हराया। 
      • उन्होंने इससे पहले वर्ष 2022 में 52 किग्रा में एशियाई रजत पदक जीता था।
  • अन्य पदक विजेता:
    • नूपुर श्योराण (+80 किग्रा): पोलैंड की अगाता काकज़मरस्का को मात्र 2-3 के अंतर से हारकर रजत पदक जीता
    • पूजा रानी (80 किग्रा): सेमीफाइनल में इंग्लैंड की एमिली एस्क्विथ को हराकर कांस्य पदक जीता
  • महत्त्व: भारत ने विश्व चैंपियनशिप में अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, जिसमें दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीतकर महिला मुक्केबाज़ी में अपनी स्थिति को और सुदृढ़ किया।


राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स Switch to English

महिला हॉकी एशिया कप 2025

चर्चा में क्यों?

प्रधानमंत्री ने महिला एशिया कप 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये भारतीय महिला हॉकी टीम को बधाई दी, जिन्होंने रजत पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया।

मुख्य बिंदु

  • महिला एशिया कप के विषय में: 

  • चीन की महिला हॉकी टीम ने हांग्जो में आयोजित एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत को 4-1 से हराकर जीत हासिल की।
    • इस जीत के साथ, चीन ने बेल्जियम और नीदरलैंड में आयोजित होने वाले हॉकी विश्व कप 2026 के लिये क्वालीफाई कर लिया।
  • यह चीन का तीसरा एशिया कप खिताब है; इससे पहले वह वर्ष 1989 (हॉन्गकॉन्ग) और वर्ष 2009 (बैंकॉक) में विजेता रह चुका है।
  • इस एशिया कप में भारत ने रजत पदक तथा जापान ने कांस्य पदक जीता।
  • हालाँकि भारत को अब हॉकी विश्व कप 2026 में अपना स्थान सुरक्षित करने के लिये विश्व कप क्वालीफायर से गुज़रना होगा।
  • भारत का पूर्व प्रदर्शन: 
    • टोक्यो ओलंपिक 2020: चौथे स्थान पर समापन।
    • पेरिस ओलंपिक 2024: अर्हता प्राप्त करने में असफल।
    • प्रो लीग: संघर्षपूर्ण प्रदर्शन, अंतिम स्थान पर रहकर निम्न रैंक मिली।
    • एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024: विजेता


close
Share Page
images-2
images-2