राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
महिला हॉकी एशिया कप 2025
- 15 Sep 2025
- 8 min read
चर्चा में क्यों?
प्रधानमंत्री ने महिला एशिया कप 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये भारतीय महिला हॉकी टीम को बधाई दी, जिन्होंने रजत पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया।
मुख्य बिंदु
- महिला एशिया कप के विषय में:
- चीन की महिला हॉकी टीम ने हांग्जो में आयोजित एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत को 4-1 से हराकर जीत हासिल की।
- इस जीत के साथ, चीन ने बेल्जियम और नीदरलैंड में आयोजित होने वाले हॉकी विश्व कप 2026 के लिये क्वालीफाई कर लिया।
- यह चीन का तीसरा एशिया कप खिताब है; इससे पहले वह वर्ष 1989 (हॉन्गकॉन्ग) और वर्ष 2009 (बैंकॉक) में विजेता रह चुका है।
- इस एशिया कप में भारत ने रजत पदक तथा जापान ने कांस्य पदक जीता।
- हालाँकि भारत को अब हॉकी विश्व कप 2026 में अपना स्थान सुरक्षित करने के लिये विश्व कप क्वालीफायर से गुज़रना होगा।
- भारत का पूर्व प्रदर्शन:
- टोक्यो ओलंपिक 2020: चौथे स्थान पर समापन।
- पेरिस ओलंपिक 2024: अर्हता प्राप्त करने में असफल।
- प्रो लीग: संघर्षपूर्ण प्रदर्शन, अंतिम स्थान पर रहकर निम्न रैंक मिली।
- एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024: विजेता