ध्यान दें:



हरियाणा स्टेट पी.सी.एस.

  • 11 Oct 2021
  • 0 min read
  • Switch Date:  
हरियाणा Switch to English

तोशाम पहाड़ी पर मिली मुंडरूपी उत्तर मध्यकालीन प्रतिमा

चर्चा में क्यों?

हाल ही में हरियाणा के भिवानी ज़िले में तोशाम स्थित पहाड़ी पर उत्तर मध्यकालीन युग की एक पत्थर की मुंडरूपी प्रतिमा मिली है, जो देखने में किसी पुरुष की प्रतीत होती है।

प्रमुख बिंदु

  • इससे पूर्व भी तोशाम पहाड़ी पर भगवान वामन की पत्थर की प्रतिमा मिली थी।
  • ऐतिहासिक साक्ष्यों के अनुसार इस पहाड़ी पर अज्ञातवास के समय पांडवों का वास रहा था तथा यहाँ पृथ्वीराज चौहान महलनुमा बने बारादरी के नाम से विख्यात महल में अपनी कचहरी चलाते थे।
  • उल्लेखनीय है कि तोशाम पहाड़ी लगभग 800 फीट ऊँची है। इस पहाड़ी पर अशोक चक्र, पंचतीर्थी कुंड, ग्यारसीया कुंड सहित अनेक ऐतिहासिक साक्ष्य विद्यमान हैं।

close
Share Page
images-2
images-2