दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

बिहार स्टेट पी.सी.एस.

  • 10 Jan 2026
  • 0 min read
  • Switch Date:  
राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स Switch to English

भारत में IICDEM-2026 का आयोजन

चर्चा में क्यों?

भारत निर्वाचन आयोग (ECI) नई दिल्ली में लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन पर भारत अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन (IICDEM)-2026 का आयोजन करेगा।

मुख्य बिंदु 

  • आयोजक: यह सम्मेलन भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के तत्त्वाधान में भारत इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट (IIIDEM) द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
  • उद्देश्य: चुनाव प्रबंधन और लोकतांत्रिक शासन में ज्ञान, सर्वोत्तम प्रथाओं और नवाचारों को साझा करने के लिये एक मंच प्रदान करना।
  • विषय: सम्मेलन का विषय है “Democracy for an inclusive, peaceful, resilient and sustainable world” अर्थात “एक समावेशी, शांतिपूर्ण, अनुकूल और सतत विश्व के लिये लोकतंत्र”।
    • यह वर्ष 2026 के लिये अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र और चुनावी सहायता संस्थान (अंतर्राष्ट्रीय  IDEA) के सदस्य देशों की परिषद के अध्यक्ष के रूप में भारत की भूमिका को दर्शाता है।
  • सत्र: सम्मेलन में चुनाव प्रबंधन निकाय (EMB) के नेताओं का पूर्ण सत्र, कार्य समूह की बैठकें, ECINet का शुभारंभ और वैश्विक चुनावी मानकों और नवाचारों पर विषयगत चर्चाएँ शामिल होंगी।
  • नेतृत्व: सम्मेलन का नेतृत्व मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार करेंगे।
    • चुनाव प्रबंधन निकाय (EMB): यह एक प्राधिकरण है, जो किसी देश में चुनावों के आयोजन, प्रबंधन और पर्यवेक्षण के लिये उत्तरदायी होता है।

और पढ़ें:

अंतर्राष्ट्रीय IDEA

भारत निर्वाचन आयोग (ECI)

मुख्य चुनाव आयुक्त


close
Share Page
images-2
images-2