दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


रैपिड फायर

भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त होंगे अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र और निर्वाचन सहायता संस्थान के अध्यक्ष

  • 27 Nov 2025
  • 10 min read

स्रोत: द हिंदू

भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) वर्ष 2026 के लिये अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र और निर्वाचन सहायता संस्थान (International IDEA) के अध्यक्ष का पद संभालने वाले हैं।

  • अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र और निर्वाचन सहायता संस्थान (International IDEA): यह एक अंतर-सरकारी संगठन (IGO) है, जिसकी स्थापना वर्ष 1995 में हुई थी और इसका स्पष्ट उद्देश्य विश्वभर में स्थायी लोकतंत्र को समर्थन प्रदान करना है।
    • अंतर्राष्ट्रीय IDEA को संयुक्त राष्ट्र में पर्यवेक्षक का दर्जा प्राप्त है और इसका सचिवालय स्टॉकहोम, स्वीडन में स्थित है।
  • मिशन और विज़न: इसका मिशन विश्वभर में सतत् लोकतंत्र को आगे बढ़ाना, बढ़ावा देना और उसकी रक्षा करना है तथा इसका विज़न एक ऐसे विश्व की कल्पना करता है जहाँ हर व्यक्ति समावेशी और मज़बूत लोकतंत्रों में जीवन व्यतीत करे।
  • मुख्य कार्य: यह चार प्रमुख तरीकों से कार्य करता है—ज्ञान का सृजन (knowledge production), क्षमता निर्माण (capacity development), नीति-समर्थन (advocacy) और संवाद व परामर्श तैयार करना (convening dialogues)

  • मुख्य फोकस क्षेत्र (वर्कस्ट्रीम्स): इसका कार्य छह विषयगत क्षेत्रों के आसपास संगठित है।

  • सदस्यता: इसमें 35 सदस्य देश शामिल हैं, जबकि संयुक्त राज्य अमेरिका और जापान पर्यवेक्षक (ऑब्ज़र्वर) हैं। भारत इसका संस्थापक सदस्य है।

और पढ़ें: डेमोक्रेसी रिपोर्ट 2022

close
Share Page
images-2
images-2