ध्यान दें:



हरियाणा स्टेट पी.सी.एस.

  • 10 Jan 2024
  • 0 min read
  • Switch Date:  
हरियाणा Switch to English

हरियाणा में विकास परियोजनाएँ

चर्चा में क्यों?

हाल ही में हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने फतेहाबाद ज़िले में 215.65 करोड़ रुपए की 16 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

  • मुख्य बिंदु:
  • इन परियोजनाओं में फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र में 7, रतिया विधानसभा क्षेत्र में 5 और टोहाना विधानसभा क्षेत्र में 4 परियोजनाएँ शामिल हैं।
  • राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) योजना के तहत उपमुख्यमंत्री ने की पहल:
    • 19.86 करोड़ रुपए के आवंटन के साथ 19.65 किलोमीटर लंबी फतेहाबाद-हंसपुर सड़क का सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण,
    • 3.60 करोड़ रुपए की लागत से 2.555 किलोमीटर मामूपुर से चूहड़पुर होते हुए नरडेल सड़क का सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण तथा 149.63 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से हरियाणा-पंजाब सीमा तक 30.14 किलोमीटर लंबा NH148B सुरेवाला चौक।
  • उपमुख्यमंत्री ने 42.54 करोड़ रुपए की 13 विकास परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया, जिसमें सड़क और बुनियादी ढाँचा विकास शामिल है।

close
Share Page
images-2
images-2