ध्यान दें:



छत्तीसगढ स्टेट पी.सी.एस.

  • 09 May 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
छत्तीसगढ़ Switch to English

निजात अभियान

चर्चा में क्यों? 

हाल ही में छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा कोरिया और राजनांदगाँव में चलाए जा रहे निजात अभियान को देश भर की सर्वश्रेष्ठ स्मार्ट पुलिसिंग कार्य प्रणालियों में शामिल किया गया है। 

प्रमुख बिंदु 

  • निजात अभियान पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह की पहल है, जिसके तहत पुलिस टीम द्वारा शराब, गाँजा और अन्य नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री करने वाले कोचियों पर कार्रवाई की गई है। 
  • इस अभियान के अंतर्गत शहर से लेकर गाँव तक नशे के विरुद्ध लोगों के मध्य व्यापक जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। 
  • गौरतलब है कि पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो ने देश भर के स्मार्ट पुलिसिंग के सर्वश्रेष्ठ कार्यप्रणालियों तथा नवाचारों पर एक पुस्तक स्मार्ट पुलिसिंग की उत्तम कार्यप्रणालियाँप्रकाशित की है।

close
Share Page
images-2
images-2