इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

हरियाणा स्टेट पी.सी.एस.

  • 07 Dec 2021
  • 0 min read
  • Switch Date:  
हरियाणा Switch to English

मिलिया एयर हार्ट स्कॉलरशिप

चर्चा में क्यों?

हाल ही में हरियाणा के कुरुक्षेत्र ज़िले की यशिका खत्री ने विमान उड़ाने की प्रतियोगिता जीतकर अमेरिका की मिलिया एयर हार्ट स्कॉलरशिप प्राप्त की है।

प्रमुख बिंदु

  • अमेरिका के एरिजोना के एम्ब्रीरिडल ऐयरोनोटिकल विश्वविद्यालय में यशिका खत्री के विमान उड़ाने की प्रतियोगिता में प्रथम आने से उनका नाम यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका (यूएसए) की ओर से विश्व की उन 35 महिलाओं में शामिल हो गया है, जिन्हें मिलिया एयर हार्ट स्कॉलरशिप प्रदान की गई है।
  • इस स्कॉलरशिप के लिये यशिका को 10 हज़ार डॉलर देकर सम्मानित करने के साथ ही एक साल तक एक विमान पर उसका नाम भी अंकित किया जाएगा। इस विमान पर भारत का तिरंगा भी एक साल तक फहराता रहेगा।
  • उल्लेखनीय है कि यशिका खत्री ने एरिजोना के एम्ब्रीरिडल ऐयरोनोटिकल विश्वविद्यालय से स्नातक की है तथा अब वह यूनिवर्सिटी ऑफ कोलेरेडो से एयरोस्पेस में पीएचडी कर रही है।
  • विदित है कि मिलिया एयर हार्ट स्कॉलरशिप एयरोस्पेस इंजीनियरिंग का अवार्ड होता है।

हरियाणा Switch to English

खेलो इंडिया प्रतियोगिता

चर्चा में क्यों?

हाल ही में हरियाणा राज्य के सोनीपत ज़िले में आयोजित खेलो इंडिया नॉर्थ जोन तीरंदाजी प्रतियोगिता में करनाल की रिद्धि फोर ने चार गोल्ड मेडल जीते है।

प्रमुख बिंदु

  • सोनीपत में भारतीय तीरंदाजी संघ की और खेलो इंडिया के तहत नॉर्थ जोन की दूसरी प्रतियोगिता में 17 वर्षीय रिद्धि ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए बेटियों की शान बढ़ाई है।
  • रिद्धि फोर ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित इंटर यूनिवर्सिटी तीरंदाजी प्रतियोगिता में भी एक गोल्ड मेडल जीता है। इस प्रकार इन तीरंदाजी प्रतियोगिताओं में उन्होंने कुल मिलाकर पाँच गोल्ड मेडल जीते हैं।
  • उल्लेखनीय है कि रिद्धि फोर 6 इंटरनेशनल व 51 नेशनल मेडल हासिल करने वाली सीनियनर निशानेबाजी मुकाबलों में भी मेडल जीत चुकी है।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2