इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

हरियाणा स्टेट पी.सी.एस.

  • 06 Aug 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
हरियाणा Switch to English

हरियाणा के रेसलरों ने कॉमनवेल्थ खेलों में लगाई पदकों की झड़ी

चर्चा में क्यों?

5 अगस्त, 2022 को इंग्लैंड के बर्मिंघम में चल रहे 22वें कॉमनवेल्थ गेम्स (CWG-2022) खेलों में हरियाणा के 5 रेसलरों ने कुश्ती में देश को 3 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य पदक दिलाया।

मुख्य बिंदु 

  • सर्वप्रथम हरियाणा के पहलवान बजरंग पूनिया ने पुरुषों के फ्री स्टाइल 65 किलोग्राम इवेंट के फाइनल में कनाडा के लैचलन मैकनील को हराकर स्वर्ण पदक जीता।
  • यह कॉमनवेल्थ गेम्स में बजरंग पूनिया का लगातार दूसरा स्वर्ण पदक और लगातार तीसरा पदक है। कॉमनवेल्थ गेम्स-2014 में रजत पदक जीतने वाले पूनिया ने कॉमनवेल्थ गेम्स-2018 में अपना पहला स्वर्ण पदक जीता था।
  • रेसलिंग में भारत को दूसरा स्वर्ण पदक महिला पहलवान साक्षी मलिक ने महिलाओं के फ्री स्टाइल 62 किलोग्राम इवेंट के फाइनल में कनाडा की एना गोडिनेज को हराकर दिलाया।
  • कॉमनवेल्थ गेम्स में साक्षी मलिक का यह पहला स्वर्ण पदक तथा तीसरा पदक है। इससे पहले उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स-2014 में रजत पदक और कॉमनवेल्थ गेम्स-2018 में कांस्य पदक जीता था।
  • रेसलिंग में भारत को तीसरा स्वर्ण पदक पहलवान दीपक पूनिया ने दिलाया। उन्होंने पुरुषों के फ्री स्टाइल 86 किलोग्राम इवेंट के फाइनल में पाकिस्तान के मोहम्मद इनाम को हराकर स्वर्ण पदक जीता। यह दीपक पूनिया का कॉमनवेल्थ गेम्स में पहला स्वर्ण पदक है।
  • 21 वर्षीय महिला पहलवान अंशू मलिक महिलाओं के 57 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में नाइजीरिया की ओदुनायो फोलासादे अदेकुओरोए से हार गईं और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा, हालाँकि अंशु मलिक ने ही कुश्ती में भारत के पदकों का खाता खोला था।
  • अंशु मलिक ने 2016 में एशियन सब जूनियर चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक, 2016 में ही विश्व कैडिट चैंपियनशिप में कांस्य पदक, 2017 में विश्व खेल स्कूल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक, 2017 में एशिया कैडिट कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक, 2017 में ही एथेंस में विश्व कैडिट चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक, 2018 में एशियन सब जूनियर चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक, विश्व जूनियर चैंपियनशिप में कांस्य पदक, विश्व सब जूनियर चैंपियनशिप में कांस्य पदक और 2019 में एशियन सब जूनियर चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था।
  • हरियाणा के पहलवान मोहित ग्रेवाल ने कुश्ती में भारत को पाँचवा पदक दिलाया। मोहित ने 125 किलोग्राम फ्रीस्टाइल में कांस्य पदक मैच में जमैका के आरोन जॉनसन को हराकर कांस्य पदक जीता।  

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2