दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

उत्तर प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 04 Nov 2025
  • 0 min read
  • Switch Date:  
उत्तर प्रदेश Switch to English

देव दीपावली 2025

चर्चा में क्यों? 

5 नवंबर, 2025 को पवित्र नगरी वाराणसी (काशी) में देव दीपावली का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह पर्व कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मनाया जाता है, जब लाखों दीप गंगा तट को आलोकित करते हैं, जो दैवीय उत्सव और भक्ति का प्रतीक है।

मुख्य बिंदु

  • देव दीपावली, जिसका अर्थ है "देवताओं की दिवाली", दिवाली के पंद्रह दिन बाद कार्तिक पूर्णिमा को मनाई जाती है।
  • हिंदू मान्यता के अनुसार, इस दिन देवता गंगा स्नान के लिये पृथ्वी पर अवतरित होते हैं। यह पर्व भगवान शिव द्वारा त्रिपुरासुर पर विजय की स्मृति में मनाया जाता है, इसलिये इसे त्रिपुरोत्सव भी कहा जाता है।
  • दीपावली और देव दीपावली के बीच अंतर:

पहलू

दीपावली

देव दीपावली

तिथि 

कार्तिक मास की अमावस्या

कार्तिक मास की पूर्णिमा

केंद्र बिंदु

भगवान राम के अयोध्या लौटने का उत्सव और देवी लक्ष्मी की पूजा

त्रिपुरासुर पर भगवान शिव की विजय का उत्सव

अनुष्ठानकर्त्ता 

मनुष्य दिवाली मनाते हैं

देवता देव दीपावली मनाते हैं


राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स Switch to English

भारतीय महिला टीम ने क्रिकेट विश्व कप 2025 जीता

चर्चा में क्यों? 

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने नवी मुंबई में आयोजित फाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीका को हराकर अपना पहला ICC महिला वनडे विश्व कप जीतकर इतिहास रच दिया।

मुख्य बिंदु

  • भारत की यात्रा:
    • भारत इससे पहले वर्ष 2005 और 2017 में फाइनल में पहुँचा था, जहाँ उसे क्रमशः ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा।
    • इस जीत के साथ भारत ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड के बाद महिला विश्व कप (हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में) जीतने वाला चौथी देश बन गया।
  • टूर्नामेंट के बारे में:
    • वर्ष 2025 का टूर्नामेंट महिला क्रिकेट विश्व कप का 13वाँ संस्करण था, जो 4 साल के अंतराल के बाद आयोजित किया गया।
    • भारत और श्रीलंका ने कुल 8 टीमों की मेज़बानी की।
      मेज़बान देश: भारत (और श्रीलंका)।
  • मुख्य विशेषताएँ:
    • कोच (भारत): अमोल मजूमदार
    • कप्तान (दक्षिण अफ्रीका): लौरा वोल्वार्ड्ट
    • प्लेयर ऑफ द मैच: शैफाली वर्मा 
    • प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट: दीप्ति शर्मा
  • पूर्व 4 संस्करणों के विजेता:
    • 2013: ऑस्ट्रेलिया
    • 2017: इंग्लैंड
    • 2022: ऑस्ट्रेलिया
    • 2025: भारत
  • पुरस्कार:

close
Share Page
images-2
images-2