उत्तर प्रदेश
इंडियास्किल्स राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2025–26 ग्रेटर नोएडा में शुरू
- 31 Mar 2026
- 12 min read
चर्चा में क्यों?
इंडियास्किल्स राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2025–26, जो भारत की प्रमुख कौशल प्रतियोगिता है, पूरे देश के युवाओं के बीच व्यावसायिक कौशल का प्रदर्शन और प्रोत्साहन करने के लिये ग्रेटर नोएडा में प्रारंभ हो गई है।
मुख्य बिंदु:
- लॉन्च: इंडियास्किल्स राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2025–26 की आधिकारिक शुरुआत उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में उद्घाटन समारोह के साथ हुई।
- यह प्रतियोगिता स्किल इंडिया मिशन का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में कुशल कार्यबल का विकास करना है।
- आयोजन निकाय: इस प्रतियोगिता का आयोजन राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (NSDC) द्वारा कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के अंतर्गत किया जा रहा है।
- उद्देश्य: इस कार्यक्रम का लक्ष्य कौशल विकास को बढ़ावा देना, व्यावसायिक उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करना और युवाओं के बीच कौशल-आधारित करियर के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना है।
- यह प्रतियोगिता वर्ल्डस्किल्स शंघाई 2026 के लिये अंतिम क्वालीफाइंग इवेंट के रूप में कार्य करती है, जिसे ‘ओलंपिक्स ऑफ स्किल्स’ भी कहा जाता है।
- कौशल श्रेणियाँ: प्रतिभागी 63 विभिन्न कौशल श्रेणियों में प्रतिस्पर्द्धा करेंगे, जिनमें पारंपरिक व्यवसाय, उभरती प्रौद्योगिकियाँ, सेवा उत्कृष्टता तथा ऑनसाइट और ऑफसाइट कार्यान्वयन शामिल हैं।
- इसमें इलेक्ट्रिकल इंस्टॉलेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स, वेब टेक्नोलॉजी और क्लाउड कंप्यूटिंग जैसे मुख्य कौशलों के साथ-साथ रोबोटिक्स, साइबर सुरक्षा, इंडस्ट्री 4.0, डिजिटल कंस्ट्रक्शन तथा मानव रहित हवाई प्रणालियाँ जैसे उभरते क्षेत्र भी शामिल हैं।
|
और पढ़ें: स्किल इंडिया मिशन, राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (NSDC) |