दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs



राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

दिल्ली ने महिलाओं और ट्रांसजेंडर के लिये 'दुर्गा' योजना शुरू की

  • 30 Mar 2026
  • 12 min read

चर्चा में क्यों?

दिल्ली सरकार ने महिलाओं और ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को सशक्त बनाने के लिये 'दुर्गा योजना' (DURGA Scheme) शुरू की है, जिसके तहत उन्हें इलेक्ट्रिक ऑटो-रिक्शा चलाने में सक्षम बनाया जाएगा।

मुख्य बिंदु:

  • परिचय: 'दुर्गा' (DURGA) योजना का पूर्ण रूप 'ड्राइविंग अपलिफ्टमेंट एंड रोज़गार फॉर वीमेन/ट्रांसजेंडर ग्रीन ई-ऑटो' (Driving Upliftment and Rozgar for Women/Transgender Green e-Auto) है।
    • इस योजना की घोषणा दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा दिल्ली बजट 2026-27 के दौरान की गई थी।
  • वित्तीय आवंटन: इस योजना के लिये ₹20 करोड़ के बजट परिव्यय का प्रस्ताव है।
  • उद्देश्य: समावेशी और हरित शहरी परिवहन को बढ़ावा देते हुए महिलाओं एवं ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को इलेक्ट्रिक ऑटो-रिक्शा चलाने में सक्षम बनाकर आजीविका के अवसर तथा आर्थिक सशक्तीकरण प्रदान करना।
  • लाभार्थी: पहले चरण में, यह योजना 1,100 लाभार्थियों को सहायता प्रदान करेगी, जिनमें 1,000 महिलाएँ और 100 ट्रांसजेंडर व्यक्ति शामिल हैं, ताकि वे इलेक्ट्रिक ऑटो-रिक्शा परमिट प्राप्त कर सकें।
    • लाभार्थियों को इलेक्ट्रिक ऑटो-रिक्शा खरीदने में सहायता करने के लिये पैनल में शामिल बैंकों के माध्यम से सब्सिडी और ब्याज छूट प्रदान की जाएगी।
  • दिल्ली एकीकृत मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (DUMTA) एक प्रस्तावित एकीकृत परिवहन प्राधिकरण है, जिसका उद्देश्य दिल्ली की सभी शहरी परिवहन प्रणालियों को एक ही संस्थागत ढाँचे के तहत समन्वित और नियोजित करना है।
    • इस प्राधिकरण के लिये ₹5 करोड़ के बजट परिव्यय का प्रस्ताव दिया गया है।

और पढ़ें: ट्रांसजेंडर

close
Share Page
images-2
images-2