प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 10 जून से शुरू :   संपर्क करें
ध्यान दें:

उत्तर प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 05 Jan 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
उत्तर प्रदेश Switch to English

मुख्यमंत्री ने किया आतंकवाद निरोधक दस्ता (ए.टी.एस.) की नई इकाई के भवन का शिलान्यास

चर्चा में क्यों? 

4 जनवरी, 2022 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद सहारनपुर के देवबंद में आतंकवाद निरोधक दस्ता (ए.टी.एस.) की नई इकाई के भवन ‘कमांडो ट्रेनिंग सेंटर’ का शिलान्यास किया और प्रदेश के विभिन्न जनपदों के फायर स्टेशनों का लोकार्पण किया।

प्रमुख बिंदु 

  • मुख्यमंत्री ने जनपद सहारनपुर में 199 करोड़ रुपए की 112 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें 162.98 करोड़ रुपए की 61 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 45.86 करोड़ रुपए की 51 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। साथ ही, इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने छात्र-छात्राओं को टैबलेट एवं स्मार्टफोन प्रदान किये।
  • मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा देश एवं प्रदेश की समृति के लिये 1 करोड़ छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क टैबलेट एवं स्मार्टफोन प्रदान किये जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर सुरक्षा के लिये ए.टी.एस. सेंटर बनाया जा रहा है।
  • कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के मद्देनज़र युवा ऊर्जा को ऑनलाइन एजूकेशन, ऑनलाइन एग्जाम तथा कंपटीशन की तैयारी के लिये प्रदेश सरकार ने टैबलेट एवं स्मार्टफोन से जोड़ने का निर्णय लिया है।
  • टैबलेट एवं स्मार्टफोन प्राप्त करने वाले युवाओं में मेडिकल, नर्सिंग, पैरामेडिकल, फार्मेसी, इंजीनियरिंग, पॉलीटेक्निक, आई.टी.आई., विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थी शामिल होंगे।
  • ए.टी.एस. के सेंटर में 56 कमांडो हमेशा सुरक्षा के लिये तैनात रहेंगे। यह आतंकवाद निरोधक दस्ता पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आतंकवादी गतिविधियों को रोकने में कारगर होगा। साथ ही देश व प्रदेश के नागरिकों की सुरक्षा के लिये कार्य करेगा।

उत्तर प्रदेश Switch to English

नगरीय विकास की 3,800 करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं का डिजिटल लोकार्पण एवं शिलान्यास

चर्चा में क्यों?

4 जनवरी, 2022 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 58,903 लाभार्थियों के बैंक खातों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय किश्त की 500 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि का ऑनलाइन अंतरण सहित नगरीय विकास की 3,800 करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं का डिजिटल लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

प्रमुख बिंदु

  • इन परियोजनाओं में स्मार्ट सिटी मिशन की लगभग 909 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
  • साथ ही स्वच्छ भारत मिशन के तहत 627 करोड़ रुपए से अधिक की लागत के 28 सॉलिड वेस्ट प्रॉसेसिंग प्लांट, 13 लिगेसी वेस्ट रेमिडिएशन, जनपद आगरा में 1 वेस्ट टू एनर्जी प्लांट तथा 1100 पब्लिक टॉयलेट/ पिंक टॉयलेट का शिलान्यास, उत्तर प्रदेश जल निगम नगरीय के तहत अमृत मिशन व राज्य सेक्टर की 926 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
  • इनके अतिरिक्त नगर निगम अयोध्या व मथुरा-वृंदावन के कार्यालय भवन शिलान्यास तथा नगर निगम गाज़ियाबाद की 506 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास, प्रदेश के 651 नगर निकायों में 1000 प्री वाई-फाई ज़ोन की परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
  • इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण हेतु प्लास्टिक कचरे को नदी तंत्र में जाने से रोकने तथा कूड़े के जैविक प्रबंधन के लिये राज्य सरकार, नगर निगम कानपुर तथा जर्मन एजेंसी जी.आई.ज़ेड. के मध्य एक त्रिपक्षीय एम.ओ.यू. का संपादन भी किया गया। अपर मुख्य सचिव नगर विकास डॉ. रजनीश दुबे तथा जी.आई.ज़ेड. की प्रोजेक्ट हेड सुश्री वैशाली नंदन ने एम.ओ.यू. का आदान-प्रदान किया।
  • कार्यक्रम के दौरान आगरा नगर निगम में वेस्ट मैनेजमेंट पर केंद्रित तथा गाज़ियाबाद नगर निगम के नवाचारों पर केंद्रित लघु फिल्में प्रदर्शित की गईं।
  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने विगत लगभग 5 वर्षों में 3 नए नगर निगम, 3 नई नगर पालिकाएँ 84 नई नगर पंचायतों का गठन करने के साथ 61 नगर निकायों का सीमा विस्तार किया है। वर्तमान में प्रदेश में 734 नगर निकाय हैं।
  • इस अवसर पर 7 शहरों- मेरठ, आगरा, मथुरा-वृंदावन, अलीगढ़, बरेली, शाहजहाँपुर तथा मुरादाबाद में इलेक्ट्रिक बस सेवा एवं इलेक्ट्रिक बस डिपो की सुविधा प्रारंभ की गई।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2