इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


उत्तर प्रदेश

नगरीय विकास की 3,800 करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं का डिजिटल लोकार्पण एवं शिलान्यास

  • 05 Jan 2022
  • 3 min read

चर्चा में क्यों?

4 जनवरी, 2022 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 58,903 लाभार्थियों के बैंक खातों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय किश्त की 500 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि का ऑनलाइन अंतरण सहित नगरीय विकास की 3,800 करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं का डिजिटल लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

प्रमुख बिंदु

  • इन परियोजनाओं में स्मार्ट सिटी मिशन की लगभग 909 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
  • साथ ही स्वच्छ भारत मिशन के तहत 627 करोड़ रुपए से अधिक की लागत के 28 सॉलिड वेस्ट प्रॉसेसिंग प्लांट, 13 लिगेसी वेस्ट रेमिडिएशन, जनपद आगरा में 1 वेस्ट टू एनर्जी प्लांट तथा 1100 पब्लिक टॉयलेट/ पिंक टॉयलेट का शिलान्यास, उत्तर प्रदेश जल निगम नगरीय के तहत अमृत मिशन व राज्य सेक्टर की 926 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
  • इनके अतिरिक्त नगर निगम अयोध्या व मथुरा-वृंदावन के कार्यालय भवन शिलान्यास तथा नगर निगम गाज़ियाबाद की 506 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास, प्रदेश के 651 नगर निकायों में 1000 प्री वाई-फाई ज़ोन की परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
  • इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण हेतु प्लास्टिक कचरे को नदी तंत्र में जाने से रोकने तथा कूड़े के जैविक प्रबंधन के लिये राज्य सरकार, नगर निगम कानपुर तथा जर्मन एजेंसी जी.आई.ज़ेड. के मध्य एक त्रिपक्षीय एम.ओ.यू. का संपादन भी किया गया। अपर मुख्य सचिव नगर विकास डॉ. रजनीश दुबे तथा जी.आई.ज़ेड. की प्रोजेक्ट हेड सुश्री वैशाली नंदन ने एम.ओ.यू. का आदान-प्रदान किया।
  • कार्यक्रम के दौरान आगरा नगर निगम में वेस्ट मैनेजमेंट पर केंद्रित तथा गाज़ियाबाद नगर निगम के नवाचारों पर केंद्रित लघु फिल्में प्रदर्शित की गईं।
  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने विगत लगभग 5 वर्षों में 3 नए नगर निगम, 3 नई नगर पालिकाएँ 84 नई नगर पंचायतों का गठन करने के साथ 61 नगर निकायों का सीमा विस्तार किया है। वर्तमान में प्रदेश में 734 नगर निकाय हैं।
  • इस अवसर पर 7 शहरों- मेरठ, आगरा, मथुरा-वृंदावन, अलीगढ़, बरेली, शाहजहाँपुर तथा मुरादाबाद में इलेक्ट्रिक बस सेवा एवं इलेक्ट्रिक बस डिपो की सुविधा प्रारंभ की गई।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2