दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें - 9654-770-770
ध्यान दें:

हरियाणा स्टेट पी.सी.एस.

  • 04 Oct 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
हरियाणा Switch to English

झज्जर के बॉक्सर भारत जून का यूथ बॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में हुआ चयन

चर्चा में क्यों?

3 अक्टूबर, 2022 को हरियाणा के झज्जर ज़िले के बॉक्सर भारत जून का स्पेन में आयोजित होने वाली यूथ बॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप (14 नवंबर से 26 नवंबर तक) में चयन होने की जानकारी उनके कोच हितेश देशवाल ने दी।

प्रमुख बिंदु

  • उल्लेखनीय है कि भारत जून ने गुवाहाटी में संपन्न हुई यूथ वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिये भाग लिया था। वहीं, अब उनका चयन भारतीय मुक्केबाजी यूथ टीम में हुआ है, जिससे अब वह स्पेन में आयोजित होने वाली यूथ बॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में भाग लेगा।
  • कोच हितेश देशवाल ने बताया कि भारत जून ने सर्बिया में 12 से 19 सितंबर तक चलने वाले 92 प्लस मुकाबले में स्वर्ण पदक जीता है। सर्बिया में उनका यह तीसरा स्वर्ण पदक था। भारत जून ने इससे पहले एशियन खेलों में भी दो स्वर्ण पदक जीते हैं।     

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2