दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें - 9654-770-770
ध्यान दें:

मध्य प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 01 Feb 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
मध्य प्रदेश Switch to English

भोपाल में पाँचवें खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 का हुआ रंगारंग आगाज़

चर्चा में क्यों?

30 जनवरी, 2023 को पाँचवें खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 का भोपाल के तात्या टोपे स्टेडियम में रंगारंग आगाज़ हुआ। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, राज्य की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की मौजूदगी में इन खेलों का उद्घाटन किया।

प्रमुख बिंदु 

  • मध्य प्रदेश की मेजबानी में पहली बार हो रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में 13 दिन तक 23 आयोजन स्थलों पर छह हज़ार खिलाड़ी 27 खेलों में अपनी प्रतिभा की चमक बिखेरेंगे।
  • यह खेल राज्य के आठ शहरों भोपाल, जबलपुर, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, मांडला, बालाघाट, खरगौन में आयोजित होंगे। साइकिलिंग का आयोजन नई दिल्ली के आईजी स्टेडियम वेलड्रोम में होगा।
  • भोपाल में एथलेटिक्स, कुश्ती, बॉक्सिंग, शूटिंग, वाटर स्पोर्ट्स (क्याकिंग-कनोइंग और रोइंग), वॉलीबाल और जूडो के मुकाबले होंगे।
  • इंदौर में बास्केटबॉल, वेटलिफ्टिंग, टेनिस, टेबल टेनिस, कबड्डी, युवा फुटबॉल (पुरुष) की प्रतियोगिताएँ होंगी।
  • ऐतिहासिक नगरी ग्वालियर में 4 अलग-अलग खेल बैंडमिंटन, हॉकी, जिम्नास्टिक और कलरीपायट्टू के मुकाबले होंगे। महाकाल की नगरी उज्जैन में योग और मलखंब के मुकाबले होंगे।
  • संस्कारधानी जबलपुर में 4 अलग-अलग खेलों पारंपरिक खेल खो-खो, तीरंदाजी, फेंसिंग और साइक्लिंग (रोड) के मुकाबले होंगे।
  • मंडला में मणिपुर और पंजाब के मशहूर पारंपरिक खेल थांगता और गटका के आयोजन होंगे। बालाघाट में महिला युवा फुटबॉल और महेश्वर (खरगोन) में सहस्त्र धारा में सलालम के मुकाबले खेले जाएंगे।
  • नई दिल्ली के आईजी स्टेडियम में साइकिलिंग की प्रतियोगिता होगी।
  • गौरतलब है कि भोपाल के तात्या टोपे (TT नगर) स्टेडियम में बनाए गए खेलो इंडिया के मंच पर मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और धार्मिक विरासतों को दिखाया गया है। मंच को इस तरह से डिजाइन किया गया है जिसमें महाकालेश्वर उज्जैन, खजुराहो के मंदिर, सांची के बौद्ध स्तूप के साथ ही नर्मदा मैया की बहती हुई सजीव छवि को दिखाया गया है।
  • मध्य प्रदेश में पहली बार हो रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन को देखते हुए खेलो इंडिया की थीम ‘हिन्दुस्तान का दिल धड़का दो’रखी गई है।
  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश के जो खिलाड़ी पदक जीतकर आएंगे, उन्हें अगले खेलों की तैयारी के लिये 5 लाख रुपए का पुरुस्कार दिया जाएगा। पिछले खेलो इंडिया गेम्स में मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने 38 मेडल जीते थे।      

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2