- फ़िल्टर करें :
- अर्थव्यवस्था
- विज्ञान-प्रौद्योगिकी
- पर्यावरण
- आंतरिक सुरक्षा
- आपदा प्रबंधन
कुल प्रश्नों की संख्या : 506
-
राष्ट्रीय कृषि विज्ञान कोष के उद्देश्यों पर प्रकाश डालें।
16 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, भारत को जनसांख्यिकीय लाभांश का फायदा दिलाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। इसके समक्ष मौजूद चुनौतियों का उल्लेख करें तथा उनसे निपटने के लिये उपाय भी सुझाएँ।
15 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
दूरदर्शन ने आम लोगों के जीवन को किस प्रकार प्रभावित किया है? निजी चैनलों से प्रतिस्पर्द्धा करने में यह किस प्रकार सक्षम है?
15 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
क्या 2022 तक भारत विकसित देशों की श्रेणी में शामिल हो पाएगा? अपने विचार प्रस्तुत करें।
11 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
निवेश का PPP मॉडल भारत की बुनियादी संरचना में निवेश का एक महत्त्वपूर्ण उपकरण है। ढाँचागत क्षेत्र के लिये इसकी आवश्यकता और महत्त्व पर चर्चा करें।
10 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
“मॉडल कृषि लैंड लीजिंग एक्ट भारतीय कृषि के वर्तमान परिदृश्य को परिवर्तित करने में सक्षम है।” इस कथन की जाँच करें।
09 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
जलवायु परिवर्तन के दौर में ‘राष्ट्रीय संवहनीय कृषि मिशन’ भारतीय कृषि के लिये एक महत्त्वपूर्ण कदम है। चर्चा करें।
04 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
“भारतीय परिवहन क्षेत्र में स्वच्छ ईंधन व्यवस्था लागू करने में आ रही कठिनाइयों के लिये ऑटोमोबाइल उद्योग की अरुचि के साथ-साथ सरकार की नीतियों का भी दोष है।” इस कथन पर चर्चा करें।
01 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
"भारत की कुल भूमि का एक बड़ा प्रतिशत मरुस्थलीकरण के दौर से गुजर रहा है, जबकि उससे अधिक भाग भूमिक्षरण के रूप में एक बड़े खतरे के रूप में दृष्टिगोचर हो रहा है, जो लाखों लोगों की आजीविका और खाद्य सुरक्षा पर प्रश्नचिह्न लगा रहा है।" संबंधित समस्या पर प्रकाश डालें एवं इस संदर्भ में क्या करने की ज़रूरत है? चर्चा करें।
30 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
आप जिओ-इंजीनियरिंग से क्या समझते हैं? ग्लोबल वार्मिंग के संबंध में जिओ-इंजीनियरिंग की भूमिका पर प्रकाश डालें।
28 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
‘मेक इन इंडिया’ देश में विनिर्माण को बढ़ावा देने हेतु भारत की सबसे महत्त्वाकांक्षी वैश्विक पहल है, लेकिन इसके लक्ष्य के साकार होने के मार्ग में अनेक चुनौतियाँ हैं। टिप्पणी कीजिये।
21 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
कैशलेस समाज एक स्वागत योग्य विचार है, लेकिन पर्याप्त तैयारी के बिना नहीं। भारत को एक कैशलेस समाज बनाने के समक्ष कौन-सी बाधाएँ हैं। इनसे निपटने के लिये रतन पी वाटल समिति की रिपोर्ट के संदर्भ में चर्चा करें।
12 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
“सामुदायिक पुलिस व्यवस्था, पुलिस और स्थानीय समुदायों के बीच विश्वास बहाली में मदद कर सकती है और यह पुलिस की प्रभावोत्पादकता में भी वृद्धि करेगी।” इस कथन पर चर्चा करें। भारत में पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर अपनी सामुदायिक पहुँच बढ़ाने के प्रयासों पर टिप्पणी करें।
11 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारतीय कृषि की सफलता के लिये भारत को मौसम के पूर्वानुमान से संबंधित कौशल की भी आवश्यकता है। टिप्पणी करें।
11 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
ई-कृषि ग्रामीण भारत के रूपांतरण में सहायक है तथा यह ‘डिजिटल डिवाइड’ के अंतराल को डिजिटल तकनीक के माध्यम से पाटने में सक्षम है। उक्त कथन के संदर्भ में सरकार की विभिन्न पहलों की चर्चा कीजिये।
07 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
बेरोज़गारी के मापकों का परिचय दें। भारत में पाई जाने वाली बेरोज़गारी की प्रवृत्तियों का वर्णन करें।
05 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
रोबोट कर क्या है? इसकी क्या आवश्यकता है? इससे होने वाले लाभों का उल्लेख करें।
27 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
जेनेरिक दवाओं से क्या तात्पर्य है? भारत में स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुँच को समावेशी बनाने के लिये किन मानदंडों को अपनाने की आवश्यकता है? अपना मत प्रकट करें।
25 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारत को डिजिटल अर्थव्यवस्था के साथ-साथ डिजिटल सुरक्षा की भी ज़रूरत है। टिप्पणी करें। डिजिटल सुरक्षा के लिये क्या उपाय किये जा सकते हैं?
23 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
क्या हिमालयी राज्यों के लिये विकास की अलग रणनीति की आवश्यकता है ? अपने विचार के समर्थन में तर्क प्रस्तुत करें। इसके लिये क्या कदम उठाए जा सकते हैं?
20 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
सरकार मार्च 2018 में नई दूरसंचार नीति प्रस्तुत करने जा रही है। वर्तमान में दूरसंचार क्षेत्र में विद्यमान विसंगतियों को ध्यान में रखते हुए प्रस्तावित नई नीति की सफलता के लिये अपने सुझाव दीजिये।
14 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भूमंडलीकरण के उत्थान ने उपभोक्तावादी संस्कृति को जन्म दिया है, जो कि घातक प्रवृत्ति है। क्या आप सहमत हैं? समालोचनात्मक टिप्पणी करें।
14 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
खाद्य पदार्थों के प्रसंस्करण का क्या महत्त्व है ? संपदा योजना इस दिशा में किस प्रकार सहयोग कर सकती है?
13 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
शुष्क कृषि से आप क्या समझते हैं? इसकी विशेषताओं और महत्त्व पर चर्चा करें। शुष्क कृषि के समक्ष आने वाली समस्याओं पर प्रकाश डालें।
12 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
लघु वित्त बैंकों के गठन के उद्देश्य और उनकी विशेषताओं पर प्रकाश डालें। इनकी क्या सीमाएँ हैं ? ये भुगतान बैंकों से किस प्रकार भिन्न हैं ?
09 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
1991 के आर्थिक सुधारों के बाद 25 वर्षों का समय बीत चुका है। भारत की आर्थिक नीति में हुए इस परिवर्तन की समीक्षा करें।
08 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
वित्तीय सुधार के लिये गठित विभिन्न समितियों ने बैंकों के विलय का सुझाव दिया है। बैंकों के विलय के क्या लाभ हैं ? विलय के दौरान आने वाली चुनौतियों को भी रेखांकित करें।
06 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
हाल ही में सरकार ने छ: दशकों से चली आ रही पंचवर्षीय योजनाओं को राष्ट्रीय विकास एजेंडा के द्वारा प्रतिस्थापित करने का निर्णय लिया है। नीति आयोग द्वारा प्रस्तावित राष्ट्रीय विकास एजेंडा योजना आयोग की पंचवर्षीय योजना से किस प्रकार बेहतर निष्पादन करने में सक्षम है? आलोचनात्मक मूल्यांकन करें।
01 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
सरकार के वित्तीय समावेशन कार्यक्रम वित्तीय साक्षरता के अभाव में अपेक्षित परिणाम प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं। टिप्पणी करें। वित्तीय शिक्षा और जागरूकता के लिये आर्थिक सहयोग और विकास संगठन(OECD) की अनुशंसाओं का भी उल्लेख करें।
31 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
वर्ष के मध्य में जारी की गई आर्थिक समीक्षा का दूसरा भाग भारतीय अर्थव्यवस्था के बारे में क्या संकेत देता है? समालोचनात्मक विश्लेषण करें।
29 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था