दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:


हरियाणा स्टेट पी.सी.एस.

  • 30 Oct 2021
  • 0 min read
  • Switch Date:  
हरियाणा Switch to English

‘हर खेत-स्वस्थ खेत’ मोबाइल ऐप लॉन्च

चर्चा में क्यों?

29 अक्तूबर, 2021 को हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने ‘हर खेत-स्वस्थ खेत’ मोबाइल ऐप लॉन्च किया। उन्होंने ‘हर खेत-स्वस्थ खेत’ अभियान के तहत मिट्टी का नमूना एकत्रित करने की विधि सिखाने वाली पुस्तक का भी विमोचन किया।

प्रमुख बिंदु

  • डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि इस ऐप के माध्यम से किसान-सहायक को मिट्टी का नमूना लेने में मदद मिलेगी, इससे किला नंबर/खसरा नंबर की जानकारी लेने में आसानी होगी। 
  • इस ऐप के माध्यम से किसान-सहायक खेत से मिट्टी का नमूना लेकर उसकी सारी जानकारी इस ऐप में भरेगा, जिससे किसानों को उनकी मिट्टी के रसायनों की सटीक सूचना मिल सकेगी।
  • उक्त योजना के तहत प्रथम चरण में वित्त वर्ष 2021-22 में 49 ब्लॉकों के लिये मिट्टी के 25 लाख नमूने लेने व उनका परीक्षण करने का लक्ष्य रखा गया है। 
  • सुमिता मिश्रा ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा ‘हर खेत-स्वस्थ खेत’ अभियान पर करीब 68.73 करोड़ रुपए खर्च किये जाएंगे।

हरियाणा Switch to English

हरियाणा ने जीती राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी ट्रॉफी

चर्चा में क्यों?

29 अक्तूबर, 2021 को हरियाणा ने मेज़बान झारखंड को हराकर 11वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप की ट्रॉफी अपने नाम की। हरियाणा झारखंड को 3-2 से हराकर चैंपियन बना।

प्रमुख बिंदु

  • फाइनल मुकाबले में नीलम ने विजेता हरियाणा के लिये 9वें, 19वें और 21वें मिनट में गोल किया। झारखंड टीम की ओर से पाँचवें मिनट में दीपिका सोरेंग ने तथा 39वें मिनट में रोपानी कुमारी ने गोल किया।
  • कांस्य पदक के लिये खेले गए मुकाबले में महाराष्ट्र ने चंडीगढ़ को 6-2 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया। 
  • मैच की समाप्ति के बाद मुख्य अतिथि खेल मंत्री हाफिजुल हसन अंसारी ने तीनों पदक विजेता टीमों और टीम के सभी खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं पदक देकर सम्मानित किया।
  • गौरतलब है कि 11वें राष्ट्रीय महिला जूनियर हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन 20 अक्तूबर, 2021 से 29 अक्तूबर, 2021 तक झारखंड के सिमडेगा ज़िले में किया गया।

close
Share Page
images-2
images-2