इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

उत्तराखंड स्टेट पी.सी.एस.

  • 29 Jan 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
उत्तराखंड Switch to English

उत्तराखंड के छह पुलिसकर्मियों को मिले पुलिस पदक

चर्चा में क्यों?

  • 26 जनवरी, 2022 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के छह पुलिसकर्मियों को पुलिस पदक से सम्मानित किया गया।

प्रमुख बिंदु

  • उत्तराखंड के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) अभिनव कुमार को विशिष्ट सेवाओं के लिये राष्ट्रपति पुलिस पदक (पीपीएम)प्रदान किया गया है।
  • वहीं पाँच पुलिसकर्मियों को उनकी सराहनीय सेवा के लिये पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। इन पाँच पदक विजेताओं में चमोली ज़िले के पुलिस उपाधीक्षक धन सिंह तोमर, पुलिस मुख्यालय से डीएसपी नंदन सिंह बिष्ट, पौड़ी के डीएसपी गणेश लाल, इंस्पेक्टर महेश चंद्र चंदोला (खुफिया मुख्यालय) और चंपावत से सब इंस्पेक्टर रमेश चंद्र भटे शामिल हैं।
  • उल्लेखनीय है कि देश की सुरक्षा में अदम्य साहस का प्रदर्शन कर सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर वीरता पुरस्कार (Gallantry Award) से सम्मानित किया जाता है।
  • गृह मंत्रालय का पुलिस प्रभाग सराहनीय/विशिष्ट सेवा तथा शौर्य के लिये राष्ट्रपति पुलिस पदक पुरस्कारों आदि से जुड़े मामलों से संबंधित कार्य करता है।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2