दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें |   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

उत्तर प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 27 Jan 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
उत्तर प्रदेश Switch to English

मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण जबकि प्रदेश के अन्य सात विभूतियाँ पद्म श्री सम्मान के लिये चयनित

चर्चा में क्यों?

25 जनवरी, 2023 को राष्ट्रपति ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर वर्ष 2023 के लिये देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों ‘पद्म पुरस्कारों’की घोषणा की। इनमें उत्तर प्रदेश से मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण जबकि प्रदेश के अन्य सात विभूतियों को पद्म श्री अवार्ड के लिये चुना गया है।

प्रमुख बिंदु

  • वर्ष 2023 के लिये राष्ट्रपति ने तीन द्वय मामलों (एक द्वय मामले में, पुरस्कार को एक के रूप में गिना जाता है) सहित 106 पद्म पुरस्कार प्रदान करने की मंजूरी दी है।
  • सूची में 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। पुरस्कार पाने वालों की सूची में 19 महिलाएँ हैं और विदेशियों/एनआरआई/पीआईओ/ओसीआई की श्रेणी के 2 व्यक्ति और 7 मरणोपरांत पुरस्कार पाने वाले भी शामिल हैं।
  • समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को नागरिक मामले में असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिये मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार लिये चुना गया है।
  • पद्म श्री पुरस्कार के लिये चयनित उत्तर प्रदेश के सात विभूतियों में राधा चरण गुप्ता, दिलशाद हुसैन, अरविंद कुमार, मनोरंजन साहू, रित्विक सान्याल, विश्वनाथ प्रसाद तिवारी और उमा शंकर पांडे शामिल हैं।
  • राधा चरण गुप्ता और विश्वनाथ प्रसाद तिवारी को साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में, दिलशाद हुसैन और रित्विक सान्याल को कला के क्षेत्र में, अरविंद कुमार को विज्ञान एवं अभियांत्रिकी के क्षेत्र में, मनोरंजन साहू को चिकित्सा के क्षेत्र में तथा उमा शंकर पांडे को सामाजिक कार्य के क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिये पद्म श्री अवार्ड हेतु चुना गया है।
  • गौरतलब है कि देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में पद्म पुरस्कार शामिल हैं। पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों- पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री के रूप में प्रदान किये जाते हैं। प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुरस्कारों की घोषणा की जाती है।
  • यह पुरस्कार कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, सिविल सेवा आदि जैसे विभिन्न विषयों/गतिविधियों के क्षेत्रों में दिये जाते हैं।
  • असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिये ‘पद्म विभूषण’, उच्च स्तर की विशिष्ट सेवा के लिये ‘पद्म भूषण’और किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिये ‘पद्म श्री’से सम्मानित किया जाता है।
  • ये पुरस्कार भारत के राष्ट्रपति द्वारा औपचारिक समारोहों में प्रदान किये जाते हैं जो आमतौर पर हर साल मार्च/अप्रैल के आसपास राष्ट्रपति भवन में आयोजित किये जाते हैं।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow