ध्यान दें:



मध्य प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 26 Dec 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
मध्य प्रदेश Switch to English

मुख्यमंत्री ने सीहोर ज़िले में किया सिंचाई योजनाओं का लोकार्पण

चर्चा में क्यों?

25 दिसंबर, 2022 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के सीहोर ज़िले के ग्राम सेमरी में लगभग 15 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित सिंचाई परियोजना का लोकार्पण और 3 करोड़ 61 लाख रुपए की लागत के विकास कार्यों का शिलान्यास किया।

प्रमुख बिंदु 

  • मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि सीहोर ज़िले के ग्राम सेमरी में लोकार्पित हुई रतनपुर उद्वहन सिंचाई योजना से पूरे क्षेत्र में सुख-समृद्धि आएगी। यह योजना शुरू होने से अब ग्राम बोरी, रतनपुर, सेमरी, डोंगरी और खनपुरा के 600 किसानों की 1084 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई होने लगेगी।
  • मुख्यमंत्री ने परियोजना से शेष रहे 7 गाँवों की सिंचाई सुविधा के लिये 20 करोड़ रुपए स्वीकृत करने की घोषणा भी की।
  • उन्होंने बताया कि प्रदेश में इस उद्वहन सिंचाई योजना से 40 फीट नीची नहर से पानी ऊपर लाया गया है। इसके अलावा 600 किसानों के खेतों तक पानी पहुँचाने के लिये 9 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन खेतों में डाली गई है। हर 6 हेक्टेयर पर एमओएक्स बॉक्स लगाकर खेतों को सींचा जाएगा।

close
Share Page
images-2
images-2