दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें |   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

छत्तीसगढ स्टेट पी.सी.एस.

  • 25 Jan 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
छत्तीसगढ़ Switch to English

छत्तीसगढ़ के छात्र मास्टर आदित्य प्रताप सिंह ‘राष्ट्रीय बाल शक्ति पुरस्कार’से सम्मानित

चर्चा में क्यों?

23 जनवरी, 2023 को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में आयोजित एक पुरस्कार समारोह में छत्तीसगढ़ के छात्र मास्टर आदित्य प्रताप सिंह चौहान सहित 11 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, 2023 प्रदान किये।

प्रमुख बिंदु 

  • राजधानी रायपुर के निवासी आदित्य प्रताप सिंह चौहान को इनोवेशन के लिये यह पुरस्कार दिया गया है। आदित्य ने माइक्रोमा नामक उपकरण तैयार किया है, जो पानी से बैक्टीरिया, माइक्रो कास्टिक डिटेक्ट और फिल्टर कर सकता है।
  • उल्लेखनीय है कि भारत सरकार नवाचार, समाज सेवा, शैक्षिक, खेल, कला एवं संस्कृति और वीरता की छह श्रेणियों में 5 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों को उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिये प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान करती है।
  • प्रत्येक पुरस्कार विजेता को एक पदक, एक लाख रुपए का नकद पुरस्कार और एक प्रमाण-पत्र दिया जाता है।
  • इस वर्ष, कला और संस्कृति, बहादुरी, नवाचार, सामाजिक सेवा और खेल की श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किये गए।
  • बाल शक्ति पुरस्कार की विभिन्न श्रेणियों के तहत देश भर से 11 बच्चों को पीएमआरबीपी-2023 के लिये चुना गया। पुरस्कार पाने वालों में 11 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के 6 लड़के और 5 लड़कियाँ शामिल हैं।   

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow