ध्यान दें:



हरियाणा स्टेट पी.सी.एस.

  • 25 Mar 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
हरियाणा Switch to English

मुख्यमंत्री ने जारी की हरियाणा की गतिशील भू-जल संसाधन क्षमता रिपोर्ट

चर्चा में क्यों?

22 मार्च, 2023 को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने केंद्रीय भूजल बोर्ड, उत्तर पश्चिम क्षेत्र चंडीगढ़, हरियाणा के सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की भू-जल प्रकोष्ठ द्वारा संयुक्त रूप से 31 मार्च, 2022 तक तैयार की गई हरियाणा की गतिशील भू-जल संसाधन क्षमता रिपोर्ट जारी की।

प्रमुख बिंदु

  • राज्य की गतिशील भू-जल संसाधन क्षमता रिपोर्ट में 141 ब्लॉक और गुरुग्राम एवं फरीदाबाद के दो शहरी क्षेत्रों जिनकी आबादी 10 लाख से अधिक है, का आकलन किया  गया है।
  • हरियाणा सरकार के प्रयासों से भूगर्भ जल संसाधन आकलन, 2022 के अनुसार भूजल के विकास के स्तर में सुधार हुआ है। वर्ष 2020 के दौरान प्रदेश में औसतन भू-जल  दोहन का स्तर 134.56 प्रतिशत था, जो 2022 के दौरान कम होकर 134.14 प्रतिशत हो गया है।
  • यह रिपोर्ट  केंद्रीय भू-जल बोर्ड द्वारा विकसित इन-जीआरईएस सॉफ्टवेयर की मदद से तैयार की गई है।

close
Share Page
images-2
images-2