इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

हरियाणा स्टेट पी.सी.एस.

  • 24 Jun 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
हरियाणा Switch to English

भीम पुरस्कार

चर्चा में क्यों?

23 जून, 2022 को पंचकूला में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय की अध्यक्षता में आयोजित पुरस्कार समारोह में हरियाणा के 52 खिलाड़ियों को राज्य का सर्वोच्च खेल पुरस्कार ‘भीम पुरस्कार’ प्रदान किया गया।

प्रमुख बिंदु

  • पुरस्कार पिछले चार वर्षों 2017-18, 2018-19, 2019-20 तथा 2020-21 में उपलब्धियों के लिये दिये गए हैं।
  • 52 भीम अवार्ड विजेताओ में टोक्यो ओलंपिक के रजत पदक विजेता रवि दहिया, टोक्यो पैरालिंपिक के स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल, रजत पदक विजेता योगेश कथुनिया, रजत और कांस्य पदक विजेता सिंहराज अधाना तथा टोक्यो पैरालिंपिक के ही कांस्य पदक विजेता आर्चर हरविंदर सिंह शामिल हैं।
  • पुरस्कार विजेताओं को भीम की एक लघु प्रतिमा और प्रशस्ति-पत्र के साथ 5 लाख रुपए नकद दिये गए।
  • इसके अलावा पुरस्कार विजेताओं को हरियाणा सरकार द्वारा 5,000 रुपए का मासिक मानदेय भी दिया जाएगा।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2