इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

मध्य प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 20 Jun 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
मध्य प्रदेश Switch to English

वन विहार की वेबसाइट नये स्वरूप में हुई लॉन्च

चर्चा में क्यों?

18 जून, 2022 को वन विहार राष्ट्रीय उद्यान और चिड़ियाघर की नई पुन: डिजाइन और पुनर्विकसित वेबसाइट: www.vanviharnationalpark.org लॉन्च की गई है। इस नई वेबसाइट को वन विहार में नवीनतम घटनाओं, समाचारों और जनता को अद्यतन/अपडेटेड रखने के लिये डिजाइन किया गया है।

प्रमुख बिंदु

  • आधुनिक समय के साथ तालमेल बिठाते हुए वेबसाइट में एक आधुनिक रेस्पॉन्सिव कोडिंग और डिजाइन है। वेबसाइट को, जिस भी डिवाइस पर ओपन किया जाएगा, यह वेबसाइट उस डिवाइस की स्क्रीन के आकार में स्वयं को स्वतः समायोजित कर लेगी।
  • वन विहार के सभी सोशल मीडिया पेजों को भी नई वेबसाइट से जोड़ा गया है। आमजन वन विहार के फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्वीटर प्रोफाइल को वेबसाइट से ही देख सकते हैं।
  • वेबसाइट लगभग दैनिक आधार पर अपडेट की जाएगी और जनता अपलोड के कुछ ही मिनटों में इसे देख सकेगी। नवीनतम जानकारी को अद्यतन करने के लिये लगभग शून्य मिनट प्रतीक्षा अवधि रहेगी।
  • वन विहार से संबंधित नवीनतम समाचारों को होम पेज पर एक समूह के रूप में संकलित और प्रदर्शित किया जाएगा और साथ ही प्रत्येक समाचार के लिये अलग-अलग विस्तृत पेज भी होगा।
  • नवीनतम और महत्त्वपूर्ण दस्तावेज जैसे ब्रोशर आदि जनता के लिये डाउनलोड के लिये उपलब्ध होंगे। गैलरी अनुभाग को नवीनतम तस्वीरों के साथ नियमित रूप से अपडेट किया जाएगा।

मध्य प्रदेश Switch to English

सिकल सेल रोग

चर्चा में क्यों?

19 जून, 2022 को विश्व सिकल सेल एनीमिया जागरूकता दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया जबलपुर में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी डिजाइनिंग एंड मेन्यूफेक्चिरिंग (ट्रिपल आईटीडीएम) में सिकल सेल रोग के समग्र प्रबंधन पर आयोजित कार्यशाला में शामिल हुए।

प्रमुख बिंदु

  • इस कार्यशाला का आयोजन आईसीएमआर, राष्ट्रीय जनजातीय स्वास्थ्य अनुसंधान संस्थान और लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा किया गया है।
  • गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के जनजातीय बहुल 14 ज़िलों में सिकल सेल एनीमिया की रोकथाम और बचाव के लिये अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य, विवाह और पुनर्वास सहायता आदि पर भी ध्यान दिया जा रहा है।
  • सिकल सेल रोग (एससीडी) रक्त संबंधी आनुवंशिक विकार है, जो भारत के झारखंड, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिमी ओडिशा, पूर्वी गुजरात और उत्तरी तमिलनाडु तथा केरल आदि राज्यों/क्षेत्रों में वितरित कई जनजातीय समूहों में बहुतायत में पाई जाती है।
  • उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार द्वारा सिकल सेल एनीमिया की स्क्रीनिंग और समय पर प्रबंधन को मज़बूत करने के लिये उन्मुक्त परियोजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow