इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

हरियाणा स्टेट पी.सी.एस.

  • 16 Sep 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
हरियाणा Switch to English

फरीदाबाद रेलवे स्टेशन का विश्वस्तरीय स्टेशन की तर्ज़ पर होगा पुनर्विकास

चर्चा में क्यों?

15 सितंबर, 2022 को केंद्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने बताया कि भारतीय रेल के रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की महत्त्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत फरीदाबाद रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन बनाने हेतु चयन किया गया है।

प्रमुख बिंदु

  • केंद्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने बताया कि पुनर्विकास कार्यों के द्वारा इस रेलवे स्टेशन पर रेल यात्रियों की सुविधाओं के लिये प्रमुख उन्नयन कार्य किये जाएंगे।
  • इस परियोजना की कुल राशि 262 करोड़ रुपए है। प्रस्तावित योजना के अंतर्गत फरीदाबाद स्टेशन पर दोनों ओर आईकॉनिक भवन बनाए जाएंगे। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन पर एयरपोर्ट की तरह आगमन व प्रस्थान की अलग-अलग सुविधा होंगी।
  • स्टेशन के दोनों ओर मल्टी लेवल कार पार्किंग होगी। 72 मीटर चौड़ा सुसज्जित स्थान रेलवे स्टेशन के दोनों ओर होगा। 12 मीटर चौड़े दो फुट-ओवर-ब्रिज भी यहाँ बनाए जाएंगे, ताकि बाधारहित आवागमन किया जा सके।
  • इसके अतिरिक्त अधिक क्षमता व स्थान युक्त प्रतीक्षालय क्षेत्र, फूड कोर्ट सहित अन्य सुविधाएँ भी यहाँ विकसित की जाएंगी।
  • नए प्रस्ताव में रेलवे स्टेशन परिसर में ही स्थानीय परिवहन हेतु  सुविधा का भी प्रावधान है। इसके साथ-साथ रेलवे स्टेशन के भवन को स्मार्ट तथा हरित भवन की तर्ज़ पर पुनर्विकसित किया जाएगा।

हरियाणा Switch to English

एचएयू के कृषि विज्ञान केंद्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला सर्वश्रेष्ठ केंद्र का पुरस्कार

चर्चा में क्यों?

14 सितंबर, 2022 को केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने नई दिल्ली में आयोजित आउटलुक शिखर सम्मेलन और स्वराज पुरस्कार-2022 कार्यक्रम में चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान केंद्र, महेंद्रगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ कृषि विज्ञान केंद्र के पुरस्कार से नवाजा।

प्रमुख बिंदु

  • केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बी.आर. काम्बोज को यह पुरस्कार प्रदान किया।
  • उल्लेखनीय है कि इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिये कृषि विज्ञान केंद्र महेंद्रगढ़ सहित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के सभी 11 कृषि तकनीकी अनुप्रयोग संस्थानों से 731 कृषि विज्ञान केंद्रों ने आवेदन किया था, जिनमें से पुरस्कार के लिये उक्त केंद्र को चुना गया।
  • कृषि विज्ञान केंद्र, महेंद्रगढ़ को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार नवीन प्रौद्योगिकियों का खेत प्रदर्शनों के माध्यम से व्यापक प्रसार, कृषि में युवाओं को आकर्षित करना (आर्या) परियोजना के अंतर्गत उद्यम इकाईयों की स्थापना, ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के अंतर्गत मौसम की सटीक जानकारी किसानों तक सही समय पर पहुँचाने, कृषि में कार्यरत् महिलाओं में पोषक तत्त्वों के प्रति संवेदनशील कृषि संसाधन और नवाचार के साथ-साथ विभिन्न प्रशिक्षणों के माध्यम से अनुसूचित जाति के युवाओं के स्वरोज़गार, भूमि सुधार के लिये मृदा स्वास्थ्य कार्ड के आधार पर खादों का संतुलित मात्रा में प्रयोग व सरकार द्वारा किसानों के उत्थान के लिये संचालित विभिन्न परियोजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वन के दृष्टिगत प्रदान किया गया है।    

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2